Home rss sports hindi ‘मैं चाहता हूं हमारी पलटन को जश्न मनाने के कई मौके मिलें’,...

‘मैं चाहता हूं हमारी पलटन को जश्न मनाने के कई मौके मिलें’, दोबारा कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारी को काफी पहले से शुरू कर दिया था, जिसमें एकतरफ जहां सभी की नजरें 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले प्लेयर ऑक्शन को लेकर टिकी हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पांच बार की आईपीएल ट्रॉफी विजेता मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए एकबार फिर से रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी है। हार्दिक पांड्या जो पिछले तीन सीजन से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे थे उनके नेतृत्व में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला जिसके बाद उनको ट्रेड विंडो के जरिए पंजाब किंग्स ट्रेड कर दिया और ऐसे में उनको नए कप्तान का चुनाव करना था, जिसमें एकबार फिर से उन्होंने रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं दोबारा कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का भी बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने साफ कहा कि वह आगामी सीजन को लेकर आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हैं।

हमारी पलटन को जश्न मनाने के कई मौके मिलें

मुंबई इंडियंस का फिर से कप्तान बनने के बाद फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए रोहित शर्मा के बयान में उन्होंने कहा कि मैं आईपीएल के 20वें सीजन और आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि हमारी पलटन को जश्न मनाने के कई मौके मिलें। हमारा ध्यान अपने अंदाज में क्रिकेट खेलने, एकजुट होकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर रहेगा। मुंबई इंडियंस मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रही है और इस टीम की कप्तानी करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात रही है। आने वाले सीजन को लेकर नीता अंबानी भाभी और आकाश अंबानी के साथ बातचीत काफी उत्साहजनक रही। मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

कप्तान के रूप में शानदार है रोहित शर्मा का आईपीएल में रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन कप्तानों में की जाती है और ऐसा ही कुछ आईपीएल में भी देखने को मिला है, जहां पर उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है, जिसमें आखिरी बार साल 2020 के सीजन में वह विजेता बने थे। रोहित शर्मा का आईपीएल में बतौर कप्तान रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 158 मैचों में इस जिम्मेदारी को संभालते हुए 87 मुकाबलों में दर्ज की है। वहीं टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 220 मैचों में कप्तानी की है और उसमें से 140 को जीतने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी दो T20I के लिए इंग्लिश टीम में बड़ा बदलाव, रेहान अहमद के साथ इस खिलाड़ी को मिला मौका

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, 30 नवंबर से SMAT में एक्शन में आएंगे नजर

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV