Home Latest news ताज़ा खबर मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की आज हल्दी और मेहंदी, भव्य...

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की आज हल्दी और मेहंदी, भव्य तैयारियों का VIDEO सामने आया

5
0

Source :- INDIATV NEWS

पटना: दो दिनों के बारिश के बाद आज सुबह से ही मोकामा विधायक अनंत सिंह ने खुद मोर्चा संभाला है। विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की आज मेंहदी है और शाम में अतिथियों का आगमन होगा। 

शादी का जहां मुख्य पंडाल और जयमाला का स्टेज बन रहा है, वहां अनंत सिंह खुद अपनी देखरेख में सभी कामों को करवा रहे हैं। विधायक ने कहा है कि शादी के जितने भी कार्यक्रम हैं वो सब होंगे।

आज हल्दी की भी रस्म

गौरतलब है कि अनंत सिंह बेटी शिवांगी सिंह का विवाह 25 नवंबर को होना है। आज हल्दी रस्म भी होगी, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हल्दी रस्म के लिए स्टेज को भव्य रूप से सजा कर तैयार किया गया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी डेकोरेशन की गई है। अनंत सिंह खुद सारी तैयारी का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं और अतिथिगण भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। उनके रहने और खाने पीने की सारी व्यवस्था की जा रही है।

मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर बाढ़ के नदावां में तैयारियां जारी हैं। तिलक समारोह 20 नवंबर को हो चुका है। इस दौरान भव्य इंतजाम किए गए थे। अब 25 नवंबर को शादी होने वाली है। ऐसे में कार्यक्रम में करीब 4 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान व्यवस्थाओं का पूरी ख्याल रखा जा रहा है और हर छोटी-छोटी बात पर नजर रखी जा रही है।

अब सभी को शादी का इंतजार है क्योंकि वो सबसे ज्यादा भव्य होने वाली है। देखना ये होगा कि इस शादी समारोह में कौन-कौन सी हस्तियां जुड़ती हैं। 

गौरतलब है कि अनंत सिंह बिहार के मोकामा से विधायक हैं और अपने बयानों और अलग अंदाज की वजह से लोकप्रिय हैं। उनके समर्थक हर जगह पर हैं। हाल ही में सियासी वजहों से वह काफी सुर्खियों में रहे। दरअसल उन्हें बीते चुनाव के बाद जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया था। उनकी पत्नी को भी पार्टी ने निष्कासित किया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग लगाने का आरोप लगाकर ये कार्रवाई की गई थी। इससे पहले गाड़ियों का काफिला लेकर दामाद को Defender देने अनंत सिंह पहुंचे थे। 

इससे पहले विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी कैसे तय हुई? होने वाले सास-ससुर ने बताया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। (रिपोर्ट- रविशंकर कुमार)

ये भी पढ़ें-

बाहुबली अनंत सिंह के दामाद के तिलक समारोह का भव्य VIDEO आया सामने, दोनों बेटे और डिफेंडर कार भी खड़ी दिखी

SOURCE : INDIATV NEWS