Home - मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका! पूरे 15 प्रतिशत तक महंगे होने वाले...

मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका! पूरे 15 प्रतिशत तक महंगे होने वाले हैं रीचार्ज प्लान

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारत में मोबाइल रीचार्ज अगले 3-4 महीनों में 12-15 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल यह केवल एक रिसर्च रिपोर्ट की ओर से लगाया गया अनुमान है और अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते हैं, तो आने वाले महीनों में आपकी जेब पर एक्सट्रा बोझ पड़ने वाला सकता है। ANI ने अपनी रिपोर्ट में एक नई रिसर्च रिपोर्ट की जानकारी दी है, जिसके मुताबिक भारत में मोबाइल टैरिफ प्लान्स की कीमत एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि अगले तीन से चार महीनों में निजी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान 12 से 15 प्रतिशत तक महंगे कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अनुमान Centrum Institutional Research की Q1FY27 टेलीकॉम और इंटरनेट सेक्टर रिपोर्ट में लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टेलीकॉम बाजार अब सीमित खिलाड़ियों तक सिमट चुका है। मौजूदा समय में निजी क्षेत्र में मुख्य रूप से Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के साथ सरकारी कंपनी BSNL मौजूद है। ऐसे में कंपनियों के लिए टैरिफ बढ़ाने की संभावना पहले के मुकाबले ज्यादा मानी जा रही है।

बदलाव से बढ़ेगी कंपनियों की कमाई

रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल कंपनियों की प्रति ग्राहक औसत कमाई यानी ARPU (Average Revenue Per User) भी जून तिमाही में लगभग 1 से 1.5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। इसकी मुख्य वजह 2G यूजर्स का तेजी से 4G और 5G नेटवर्क पर शिफ्ट होना, पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या बढ़ना और तिमाही में अधिक दिनों का होना बताया गया है।

ग्राहकों की संख्या के मामले में भी Reliance Jio और Bharti Airtel को बढ़त मिलने की उम्मीद जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जून तिमाही में Jio करीब 70 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़ सकती है, जबकि Airtel के साथ लगभग 50 लाख नए यूजर्स जुड़ने का अनुमान है। वहीं Vodafone Idea के लगभग 2 लाख नए ग्राहक जुड़ सकते हैं।

तेजी से हो रहा है 5G का विस्तार

5G नेटवर्क का विस्तार सभी कंपनियों की ओर से तेजी से किया जा रहा है। Jio और Airtel देश के 90 प्रतिशत से ज्यादा जिलों तक अपनी 5G सेवाएं पहुंचा चुके हैं। अब दोनों कंपनियां 5G डिवाइस, Fixed Wireless Access (FWA) और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहकों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। दूसरी ओर Vodafone Idea भी करीब 100 शहरों में 5G सेवा शुरू कर चुकी है और धीरे-धीरे अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

रिपोर्ट में Vodafone Idea की फाइनेंसियल कंडीशन का स्थिति का भी जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि AGR देनदारी की वर्तमान वैल्यू घटकर करीब 25,000 करोड़ रुपये रह गया है, जिससे कंपनी को कुछ राहत मिल सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN