Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjjxgdfddf_1782886985487_1782886989059_c496362a-6190-4401-9ebe-aeeb4e0ad3ce.jpgमोहम्मद रफी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन एक बार उनकी एक ‘ना’ ने राज कपूर के ईगो को हिला दिया था। राज कपूर ने बदले में लिए ये तगड़ा एक्शन। लेकिन फिर राजेंद्र कुमार ने ऐसे दिया मोहम्मद रफी का साथ, राज कपूर को दिया अल्टीमेटम।
1964 में राज कपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार की फिल्म संगम आई थी। फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 60 के दशक की टॉप फिल्मों में संगम दूसरे नंबर पर थी। नंबर 1 पर मुगल-ए आजम थी। कमाई के मामले में भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट हुए। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान राज कपूर और मोहम्मद रफी के बीच एक विवाद हो गया। ये विवाद इतना बड़ा कि उस समय की कई मैगजीन और खबरों में इसके चर्चे थे। मोहम्मद रफी ने राज कपूर को न बोलकर उनके ईगो को झकझोर कर रख दिया था।
राज कपूर की शराब वाली पार्टी
रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन फिल्म शूटिंग के बाद शाम में होटल के एक कमरे में राज कपूर की शराब वाली पार्टी चल रही थी। उनके कुछेक करीबी लोग इस पार्टी में मौजूद थे। ये वही वक्त था जब राज कपूर और इसी फिल्म की हीरोइन वैजयंती माला के अफेयर के चर्चे चल रहे थे। इसलिए पार्टी में वो भी मौजूद थी। राज कपूर की पार्टी के किस्से पहले ही बॉलीवुड में मशहूर थे। उन्हें शराब के साथ संगीत भी चाहिए होता है। उनकी पार्टी में अक्सर संगीत की महफिलें सजती थी। ऐसे में राज कपूर ने उस कमरे से एक फोन फिल्म में गाना गाने वाले सिंगर मोहम्मद रफी को लगाया। उन्होंने रफी साहब से कहा कि वो तुरंत उस कमरे में आए।
मोहम्मद रफी ने किया राज कपूर को इनकार
मोहम्मद रफी उस कमरे में पहुंचे जहां चारों तरफ शराब पी जा रही है। इस बीच राज कपूर ने मोहम्मद रफी से कहा कि वो इस महफिल को अपनी सुरीली आवाज के साथ और ज्यादा रंगीन बना सकते हैं। राज कपूर को लगा वो उनके बॉस हैं, उन्हें अपनी इतनी बड़ी फिल्म में गाना गाने का मौका दे रहे हैं। लेकिन रफी साहब ने बहुत ही सहजता और शांति से राज कपूर की उस पार्टी में में गाने से मना कर दिया। मोहम्मद रफी अपने संगीत को पूजते थे और उन्हें ये गवारा नहीं था कि उनकी आवाज ऐसी पार्टी की रोनक बने जहां शराब चल रही हो। भरी महफिल में मोहम्मद रफी की इस ‘ना’ ने राज कपूर के ईगो को ठेस पहुंचा दी थी।
राज कपूर के ईगो को ठेस पहुंची
रिपोर्ट के मुताबिक राज कपूर के ईगो को तगड़ी ठेस पहुंची थी। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि कोई उन्हें कैसे मना कर सकता है। इसलिए उन्होंने उसी रात सबसे पहले फिल्म संगम से मोहम्मद रफी को हटाने का आदेश दिया। ऐसा कहा गया कि फिल्म संगम के गाने मोहम्मद रफी नहीं गाएंगे।फिल्म के गानों के लिए राज कपूर के फेवरेट मुकेश और महेंद्र कपूर का नाम का सुझाव दिया गया। इससे म्यूजिक बनाने वाले शंकर जय किशन की मुश्किलें बढ़ा दी, क्योंकि उन्होंने एक ऐसे गाने की धुन और गीत तैयार किए थे जिसके साथ न्याय सिर्फ मोहम्मद रफी की आवाज ही कर सकती थी। लेकिन राज कपूर के आगे किसी की एक नहीं चल रही थी। फिर आया ये तगड़ा ट्विस्ट।
राजेंद्र कुमार अल्टीमेटम
फिल्म संगम में एक और हीरो था राजेंद्र कुमार और इनका रुतबा स्टारडम उस समय चरम पर था। राज कपूर की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और जब ये बात राजेंद्र कुमार को पता चली कि उनके लिए गाने मोहम्मद रफी नहीं बल्कि कोई दूसरा सिंगर गाएगा तो उन्हें ये बात बर्दाश्त नहीं हुई। राजेंद्र कुमार के हिट करियर में सबसे बड़ा हाथ मोहम्मद रफी के गानों का था। वो रफी साहब ही थे जिन्होंने राजेंद्र कुमार के लिए ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’। इसके अलावा कई अमर गीत इस महान सिंगर ने गाए थे। ऐसे में राजेंद्र कुमार ने फिल्म संगम के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राज कपूर को अल्टीमेटम दे दिया कि अगर उनके लिए रफी साहब नहीं गाएंगे तो वो ये फिल्म छोड़ देंगे।
राज कपूर को झुकना पड़ा
राज कपूर फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। अगर राजेंद्र कुमार जैसा एक्टर उनके हाथ से निकलता तो ये मेकर्स के लिए बड़ा नुकसान था। ऐसे में राज कपूर को झुकना पड़ा। ये तय हुआ कि राजेंद्र कुमार के लिए मोहम्मद रफी ही गाने गाएंगे और राज कपूर के लिए मुकेश। फिल्म में 8 गाने रखे गए। राज कपूर और राजेंद्र कुमार के साथ डुएट के गाने के मुकेश और महेंद्र कपूर ने गाने गाए। लेकिन राजेंद्र पर फिल्माए गाने ‘ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर’मोहम्मद रफी से गवाया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई। उस जमाने में इस फिल्म ने 8 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




