Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/bddbfb27-d0a6-457f-bf30-0ad173e1cec2_1786361825450_1786361833191_21913c31-7d07-4a24-9c22-38308577e9ae.pngRD बर्मन ने मोहम्मद रफी के साथ एक गाने की रिहर्सल की थी। सोचा था कि जब गाने को रिकॉर्ड करेंगे तो जबरदस्त तरीके से करेंगे। लेकिन उससे पहले ही मोहम्मद रफी ने दुनिया छोड़ दी। उनकी मौत के बाद RD बर्मन ने रिहर्सल वाले गाने को ही फिल्म में दे दिया। पहचानिए इस गाने को-
1980 एक फिल्म रिलीज हुई थी शान। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बाबी, सुनील दत्त, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक्टर ने अहम रोल निभाया था। ये वही फिल्म थी जिसमें कुलभूषण खरबंदा विलेन शकाल के किरदार में हीरो पर भारी पड़े थे। फिल्म की कहानी के साथ इसके म्यूजिक ने भी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म के गाने ‘यम्मा यम्मा’ से जुड़ा एक खास किस्सा है। RD बर्मन ने इस गाने का रिहर्स किया हुआ वर्जन ही फिल्म में इस्तेमाल कर दिया था।
मोहम्मद रफी ने RD बर्मन के साथ रिहर्स किया था ये गाना
RD बर्मन फिल्म शान के म्यूजिक पर काम कर रहे थे। फिल्म में कुल 7 गाने रखे गए थे। कुछ गानों की रिकॉर्डिंग पहले हो चुकी थी। लेकिन एक गाना ‘यम्मा यम्मा’ की रिहर्सल चल रही थी। इस गाने के मुख्य सिंगर मोहम्मद रफी थे और उनका साथ देने वाले खुद म्यूजिक कंपोजर RD बर्मन थे। रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड होना था। मोहम्मद रफी पहुंचे। लेकिन RD बर्मन का गला खराब था। उन्होंने कहा कि वो आज गाना नहीं गा सकते। लेकिन मोहम्मद रफी ने कहा कि आज सिर्फ गाने की रिहर्सल कर लेते हैं। गाना किसी और दिन रिकॉर्ड कर लेंगे। मोहम्मद रफी ने किसी और दिन गाना रिकॉर्ड करने का वादा किया और दोनों ने उस दिन फिल्म के सबसे पॉपुलर गाने की रिहर्सल की। रिहर्सल किए हुए गाने को रिकॉर्ड करके रखा जाता था जिससे फाइनल टेक में रिहर्स किए हुए गाने की गलती नहीं दोहराई जाए। उस दिन सिर्फ रिहर्स किया हुआ गाना ‘यम्मा यम्मा’ रिकॉर्ड हुआ।
मोहम्मद रफी की डेथ के बाद अधूरा रह गया गाना
गाने का फाइनल वर्जन अगले कुछ दिनों में रिकॉर्ड होना था। लेकिन एक बुरी खबर आई। 31 जुलाई 1980 को मोहम्मद रफी का निधन हो गया। इस खबर ने देशभर के लोगों को जैसे सदमा दे दिया था। इंडस्ट्री के लोग उनके घर पहुंचे। अगले दिन उनका जनाजा निकाला गया। भारी भीड़ में मोहम्मद रफी को विदाई दी गई। वो अपने पीछे बहुत कुछ अधूरा छोड़ गए थे, उसमें फिल्म शान का गाना ‘यम्मा यम्मा’ भी था जिसका फाइनल वर्जन रिकॉर्ड होना था। RD बर्मन एक सिंगर और इंसान के तौर पर मोहम्मद रफी के मुरीद थे। दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ गाने बनाए लेकिन साथ गाना गाया था नहीं था। शान का गाना ‘यम्मा यम्मा’ दोनों का साथ में पहला गाना होने वाला था।
RD बर्मन ने इसलिए मोहम्मद रफी की आवाज को नहीं बदला
RD बर्मन ने चाहते तो ‘यम्मा यम्मा’ गाने को फिर से किसी नए सिंगर के साथ अच्छे से रिकॉर्ड कर सकते थे। लेकिन उन्होंने फिल्म में रिहर्सल वाला गाना ही रखा। उन्होंने इस गाने को बदला नहीं, ना ही किसी दूसरे सिंगर के साथ मोहम्मद रफी को रिप्लेस किया। इसके पीछे की वजह निजी थी। RD बर्मन के लिए ये खास गाना था। ये वो पहला और आखिरी गाना था जिसमें वो मोहम्मद रफी के साथ गा रहे थे। इसलिए उन्होंने रिहर्सल किया हुआ गाना ही फाइनल किया और फिल्म में दे दिया। फिल्म रिलीज के बाद इस गाने ने तहलका मचा दिया। मोहम्मद रफी और RD बर्मन इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज में ये गाना आज भी खूबसूरत लगता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




