Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/mohhamed_rafi_1757056230852_1757056231016_1786182168491_a70dfa86-d8f3-47f6-a4aa-91e01832e7f8.jpgमोहम्मद रफी की इंडस्ट्री में सभी काफी रिस्पेक्ट करते थे और वो इसलिए क्योंकि वह सिर्फ महान गायक ही नहीं बल्कि एक नेक दिल इंसान भी थे जो सबके साथ अच्छे से रहते थे।
मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जो आम तौर पर एक ही टेक में गाना रिकॉर्ड करते थे और संगीतकार को कभी उन्हें दोबारा रिकॉर्ड करने को नहीं बोलना पड़ा। लेकिन एक ऐसे संगीतकार थे जिन्होंने रफी साहब से दोबारा गाना गाने को बोला वो भी तब जब रफी साहब पूरी तरह से श्योर थे दोबारा रिकॉर्डिंग की जरूरत नहीं है। अब बताते हैं आपको पूरा किस्सा।
किस गाने को लेकर संतुष्ट नहीं हुए थे खय्याम
दरअसल, 1977 में एक फिल्म आई थी ‘शंकर हुसैन’ जिसे संगीतकार खय्याम थे। अब फिल्म का एक गाना था मासूम नाजुक सी लड़की।
मोहम्मद रफी इस गाने को गाने के लिए रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आए। रफी ने अपना बेस्ट दिया और गाना रिकॉर्ड करके जैसे वह बाहर आए तो खय्याम ने कहा कि वह इससे संतुष्ट नहीं हैं और एक बार और गाना रिकॉर्ड करना पड़ेगा।
खय्याम ने रफी को बोला दोबारा गाना रिकॉर्ड करो
दरअसल, खय्याम साहब अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते थे। जब तक वह संतुष्ट नहीं होते थे तब तक किसी गाने को फाइनल नहीं करते थे चाहे फिर कितने ही रीटेक क्यों ना लेने पड़े। तो उन्होंने रफी साहब को कहा कि ये गाना मेरी सोच के मुताबिक नहीं बना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रफी साहब को बोलते हैं कि आपने इस गाने को ऐसे गाया है जैसे आपकी सुबह वाली गाड़ी छूट रही हो और आपको उसे पकड़ना हो।
दरअसल, उनका मतलब था कि इस गाने को थोड़ा और धीमे और गहराई के साथ गाना था। इसमें कुछ ठहराव चाहिए थे। रफी साहब ने उनकी बात सुनी और उन्होंने इसका विरोध ना करके गाना दोबारा रिकॉर्ड किया। जब खय्याम साहब संतुष्ट हुए तब मोहम्मद रफी को भी चैन आया। रफी की खास बात यही थी कि वह हमेशा सबके मन की बात रखते थे।
गाने की बात करें तो इसे जहां मोहम्मद रफी ने गाया, संगीत खय्याम ने दिया तो वहीं लिरिक्स कमाल अमरोही ने लिखे थे।
खय्याम के बारे में जानें
खय्याम के बारे में बता दें कि करीब 4 दशकों के लंबे करियर में उन्होंने लगभग 54 फिल्में में संगीत दिया, लेकिन उनका हर एक गाना काफि हिट रहा है और सबके दिलों में जगह बनाई है।
खय्याम के हिट गानें
उनके कुछ सदाबहार गानों में से एक है दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं, कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है, मैं पल दो पल का शायर हूं है, तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, ए दिल-ए-नादान
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




