Source :- KHABAR INDIATV
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब टीमों के बीच में 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसका पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से शुरू होगा। न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों के लिए काफी माकूल हालात होते हैं और ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कितने तेज गेंदबाजों को शामिल किया जाएगा इसको लेकर सभी की नजरें शामिल हैं। वहीं मुकाबले के शुरू होने से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को मौका दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने साफ कर दिया कि प्लेइंग 11 तय करना कप्तान का काम है।
प्लेइंग 11 को लेकर आखिरी फैसला गिल को लेना है
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया कि क्या हाल के खराब फॉर्म के कारण टीम में सिराज की जगह पर सवाल उठ रहे हैं तो उन्होंने इसका सीधा जवाब न देते हुए कहा कि सिराज एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, जब भी उन्होंने देश के लिए खेला तो शानदार प्रदर्शन किया। मैंने हेड कोच को बताया था कि हमारे पास 20 विकेट लेने के लिए पर्याप्त विकल्प हैं लेकिन आखिर में फैसला तो कप्तान शुभमन करेंगे। मुझे लगता है कि सिराज ने नेट पर लगातार दो दिन तक कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने काफी लंबी स्पेल किए। मैच से एक दिन पहले आमतौर पर हम गेंदबाजों को आराम करने का समय देते हैं ताकि वे मानसिक रूप से मैच के लिए तैयार हो सकें। मुझे लगा कि उन्होंने नेट पर काफी अभ्यास किया है। उन्होंने इस टेस्ट मैच के लिए खुद को तैयार करने के लिए काफी मेहनत की है। तैयारी के मामले में आपको खिलाड़ी पर भी भरोसा करना होगा।
हम अंक गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकते
मोर्ने मोर्कल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए इस सीरीज की अहमियत को लेकर भी अपने बयान में जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि हमें बाहरी बातों को नजरअंदाज करते हुए सही गेंदबाजी करने पर ध्यान देना होगा। हम अंक गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकते। टीम को जिम्मेदारी लेनी होगी और जल्दी लय हासिल करनी होगी। यह जिम्मेदारी गेंदबाज और कप्तान दोनों की है। वेलिंग्टन की हवा वाली परिस्थितियों में गेंदबाजी करने की चुनौतियों के बारे में भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि जब आप हवा की विपरीत दिशा में गेंदबाजी करते हैं, तो आपको थोड़ी सी लय मिल जाती है।
ये भी पढ़ें
IND vs NZ टेस्ट सीरीज से पहले WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल, ICC ने दो टीमों के काटे अंक
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




