Home मनोरंजन समाचार मौत से एक दिन पहले अचानक स्टूडियो में वापस आए मोहम्मद रफी,...

मौत से एक दिन पहले अचानक स्टूडियो में वापस आए मोहम्मद रफी, अधूरा गाना किया पूरा, घर पहुंचते ही हुआ निधन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/Mohammad_Rafi_1734954610674_1782282109797_9b38c5b7-b65f-436d-9034-e66f9f81915f.jpg

मोहम्मद रफी की मौत से एक दिन पहले के इस किस्से पर आपको यकीन नहीं होगा। एक दिन पहले स्टूडियो में चल रही थी इस गाने की रिकॉर्डिंग। अधूरे गाने को पूरा करने अचानक वापस आ आ गए सिंगर। हैरान करता है ये किस्सा।

मोहम्मद रफी ने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार गाने दिए। उनकी आवाज का जादू 1950 के दशक से लेकर 1980 तक खूब चला। उनसे जुड़े वैसे बहुत से यादगार किस्से हैं लेकिन ये एक ऐसा किस्सा है जो शायद आपको हैरान कर दे। क्या मोहम्मद रफी को अपनी मौत का एहसास हो गया था? दरअसल, अपनी मौत से एक दिन पहले तक वो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। धर्मेंद्र की फिल्म का गाना आधा रिकॉर्ड हो चुका था। ये तय हुआ था कि बचा हुआ गाना अगले दिन रिकॉर्ड किया जाएगा। सब स्टूडियो से घर के लिए निकलने के लिए तैयार हो रहे थे। मोहम्मद रफी भी स्टूडियो से जा चुके थे। लेकिन फिर पता नहीं क्या हुआ, वो स्टूडियो में वापस आए। उस अधूरे गाने की चार लाइन पूरी की और अगले दिन उनका निधन हो गया। ये हैरान करने वाला किस्सा है।

अचानक वापस आए मोहम्मद रफी

ये किस्सा है 30 जुलाई 1980 का। महमूद स्टूडियो में जे ओम प्रकाश की फिल्म ‘आस पास’ के गाने रिकॉर्ड हो रहे थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी लीड रोल में थे। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का म्यूजिक था। फिल्म के लिए मोहम्मद रफी ने एक गाना पहले रिकॉर्ड कर दिया था। एक अन्य गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मोहम्मद रफी स्टूडियो में मौजूद थे। फिल्म का वो आधा गाना रिकॉर्ड हो चुका था। बचे हुए हिस्से की रिकॉर्डिंग अगले दिन होनी थी। म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी स्टूडियो से अपना सामान समेट रहे थे। सिंगर मोहम्मद रफी स्टूडियो निकले और अपनी गाड़ी में बैठ गए। लेकिन पता नहीं क्या हुआ वो वापस स्टूडियो में आए। म्यूजिक डायरेक्टर्स से कहा कि गाने की बची हुई चार लाइन वो आज ही रिकॉर्ड कर लें।

गाने के बोल आज भी रुला देते हैं

मोहम्मद रफी वापस स्टूडियो में रिकॉर्डिंग एरिया में गए। उन्होंने फिल्म आस पास का गाना ‘तू कहीं आस पास है दोस्त’ गाया और देर रात अपने घर पहुंचे। इस गाने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। 31 जुलाई 1980 को मोहम्मद रफी दुनिया छोड़ चुके थे। ये उनके जीवन का आखिरी रिकॉर्ड किया हुआ गाना था जिसके बोल आज भी रुला देते हैं।

इस गाने के बोल थे-

‘तेरे आने की आस है दोस्त

शाम फिर क्यों उदास है दोस्त

महकी महकी फिजा ये कहती है

तू कहीं आस पास है दोस्त

तू कहीं आस पास है दोस्त’।

हार्ट अटैक से हुई मौत
बता दें, मोहम्मद रफी अपनी मौत वाले दिन यानी 31 जुलाई को सीने में दर्द से पीड़ित थे। उन्होंने इस दौरान भजन की रिहर्सल की और फिर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन रात तक वो इस दुनिया से जा चुके थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN