Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार यश ने 2 दिन बाद दी दिवाली की शुभकामनाएं, पहली बार शेयर...

यश ने 2 दिन बाद दी दिवाली की शुभकामनाएं, पहली बार शेयर की ‘रामायण’ की BTS फोटो, ‘रावण’ लुक में बच्चों संग ली सेल्फी

2
0

Source :- KHABAR INDIATV

8 नवंबर को दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। पूरे देश ने ये त्योहार धूमधाम से मनाया और फिल्मी सितारों के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के ‘राम’ रणबीर कपूर ने कपूर परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। वहीं ‘रामायण’ के ‘रावण’ यश, ने दिवाली के दो दिन बाद यानी आज सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने नितेश तिवारी की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ की बीटीएस फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह रावण के लुक में नजर आ रहे हैं। कन्नड़ सुपरस्टार ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह अपनी पत्नी राधिका पंडित और अपने बच्चों – बेटी आयरा और बेटे यथर्व के साथ नजर आ रहे हैं।

रावण के अवतार में बच्चों के साथ यश ने शेयर की फोटो

यश ने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें परिवार के साथ बिताए गए कुछ मजेदार पल की झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में यश अपनी पत्नी और बच्चों यथर्व और आयरा के साथ पोज देते दिखे, जबकि दूसरी तस्वीर में वह रावण की पूरी वेशभूषा में दिखाई दिए और खास बात ये है कि इस सेल्फी में उनके साथ उनकी बेटी आयरा और बेटा यथर्व भी उनके साथ पोज देते दिख रहे हैं और काफी मस्ती के मूड में लग रहे हैं।। दोनों बच्चे अपने पिता के रावण वाले रौद्र रूप की नकल करते हुए दिखाई दिए।

यश ने फैंस को दिवाली की दी बधाई

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए, यश ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्यार के लिए धन्यवाद।’ यश ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स के कमेंट की भी बाढ़ आ गई। ‘रामायण’ के निर्देशक नितेश तिवारी ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में कई ‘रेड हार्ट’ इमोजी पोस्ट किए। आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, भूमि पेडनेकर, शोभिता धूलिपाला सहित कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी इस पोस्ट को लाइक करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रामायण: कास्ट और क्रू की जानकारी

पौराणिक महाकाव्य पर आधारित ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की बात करें तो इस मेगा बजट फिल्म में कई बड़े सितारे हैं, जिनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, फैसल मलिक, लारा दत्ता, विवेक ओबेराय, काजल अग्रवाल, शीबा चड्ढा और शोभना जैसे कलाकार शामिल हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ​​के ‘प्राइम फोकस स्टूडियो’ और यश के प्रोडक्शन बैनर ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ट्रेड ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ ने भारत में 346.35 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली है और दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 673.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ के लिए शुभ रही दिवाली, सिनेमाघरों में बढ़ी दर्शकों की संख्या, भारत में 5 दिन में कमाई 300 करोड़ के पार

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV