Source :- BBC INDIA
इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिकी विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन
और उसके स्ट्राइक ग्रुप के कम से कम आठ नाविकों ने आत्महत्या की कोशिश की थी.
इस बात की पुष्टि बीबीसी के अमेरिकी
सहयोगी सीबीएस को मिले अमेरिकी नौसेना के एग्ज़ीक्यूटिव सेक्रेटरी हांग काओ के एक
पत्र से हुई है.
सीएनएन ने सबसे पहले इस चिट्ठी की ख़बर
दी थी.
इस युद्धपोत को लगभग 10 महीने पहले मध्य पूर्व में तैनात
किया गया था और वो रिकॉर्ड समय तक तैनाती में रहा.
सीबीएस न्यूज ने इस मामले पर
टिप्पणी के लिए अमेरिकी नौसेना से संपर्क किया है.
लिंकन जहाज़ और उसके चालक
दल के लगभग 5,000 सदस्यों की तैनाती उस समय जांच के दायरे में आ गई जब पिछले महीने नाविकों के
परिजनों और कांग्रेस के कई सदस्यों ने युद्धपोत पर रहने की स्थिति और उसके
कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंता ज़ाहिर की थी.
ईरान-अमेरिका जंग शुरू होने के बाद,
लिंकन और उसके स्ट्राइक ग्रुपों को
मध्य पूर्व में तैनात किया गया था.
यह युद्धपोत अब उस इलाक़े से निकल चुका है और
सैन डियागो स्थित अपने अड्डे पर लौट रहा है.
विमानवाहक पोत के स्ट्राइक ग्रुप में
विमानवाहक पोत का एयर फ़ोर्स विंग, स्ट्राइक
ग्रुप हेडक्वार्टर, विध्वंसक
स्क्वाड्रन, एस्कॉर्ट विध्वंसक और विमानवाहक पोत
पर तैनात सभी विमानन स्क्वॉड्रन शामिल हैं.
यह चिट्ठी न्यूयॉर्क की डेमोक्रेटिक
सीनेटर क्रिस्टन गिलिब्रैंड के जहाज़ पर मौजूद स्थितियों के बारे में पूछे गए
सवालों के जवाब में भेजी गई थी.
(आत्महत्या एक गंभीर मानसिक और सामाजिक समस्या है। यदि आप भी तनाव में हैं, तो आप भारत सरकार की जीवन आस्था हेल्पलाइन 18002333330 से सहायता ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए।)
SOURCE : BBC NEWS




