Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/tum_dena_saath_mera_03_06_1780459111683_1780459115438_2abbb73f-e4c5-4035-a883-bfb25e6ba2dd.pngTum Dena Saath Mera: स्टार प्लस के सीरियल तुम देना साथ मेरा के लेटेस्ट एपिसोड में रक्षित के सामने अपराजिता के शादीशुदा होने का सच सामने आ गया है। वहीं, अपराजिता अब जल्द ही ललित की सच्चाई भी अपने परिवार के सामने लेकर आएगी।
स्टार प्लस के सीरियल ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा बहुत ही कम टाइम में लोगों का पसंदीदा शो बनता जा रहा है। स्क्रीन पर रक्षित और अपराजिता की केमिस्ट्री को पसंद किया जा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि रक्षित अपराजिता को प्रपोज करने पहुंच जाता है। अपराजिता अपनी बहन की सगाई के लिए मंदिर में होती है। वहीं, रक्षित पहुंच जाता है।
अपराजितो को प्रपोज करने पहुंचा रक्षित
रक्षित अपराजिता को फोन करके अलग से मिलने बुलाता है अपराजिता वहां उससे मिलने जाती है। वो अपराजिता को कुछ कह पाता कि उससे पहले ही उसकी नजर अपराजिता के मंगलसूत्र पर पड़ जाती है। अपराजिता के मंगलसूत्र को देख रक्षित परेशान हो जाता है।
ललित से हुई रक्षित की मुलाकात
रक्षित उस बारे में सोच ही रहा होता है कि वहां ललित आ जाता है। ललित अपराजिता को आवाज देता है। इसके बाद वो रक्षित को बताता है कि अपराजिता का पति है। रक्षित कुछ कह पाता उससे पहले वहां अपराजिता के पिता भी आ जाते हैं। वो रक्षित से पूछते हैं कि वो यहां क्या करने आया है। रक्षित झूठ बोलता है। वो कहता है कि उसे पता चला कि उनकी छोटी बेटी की सगाई हो रही है, तो बस बधाई देने आ गया।
ललित की अपराजिता के खिलाफ एक और चाल
रक्षित सगाई होने के बाद वहां से चला जाता है। अपराजिता रक्षित को ढूंढ रही होती है कि तभी ललित सब घरवालों के सामने एक और चाल चलता है। वो कहता है कि वो अपराजिता से माफी मांगना चाहता है, और उन दोनों के बीच जो भी गलतफहमी हुई है वो उसे दूर करके अपराजिता के साथ दोबारा शादी करेगा। घरवाले इस बात पर बहुत खुश होते हैं।
घरवालों के सामने ललित की सच्चाई लाएगी अपराजिता
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अपराजिता पूरे घर के सामने ललित से शादी करने से मना कर देगी। वो जल्द ही अपने घरवालों के सामने ललित की सच्चाई लेकर आएगी। अपराजिता और रक्षित के फैंस को जल्द ही दोनों की कहानी आगे बढ़ती दिख सकती है।
ओ हमनवा तुम देना साथ मेरा की शुरुआत इसी साल अप्रैल के महीने में हुई है। इस शो में शब्बीर अहलूवालिया और श्रिती झा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। ये दूसरी बार है जब शब्बीर और श्रिती स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। इस शो की लोकप्रियता इस चीज से समझी जा सकती है कि शो की आईएमडीबी रेटिंग 9. 2 है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





