Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/19/1200x900/raa_1795094435933_kEXt_1795094443981_79nJ_9de69087-16ce-495f-b0c6-ee17672c06b3_zYPs.jpgआलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट्स आते रहते हैं कि इस शादी में आलिया को समझौता जैसा करना पड़ता है। अब आलिया ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को 4 साल से ज्यादा का समय हो गया है। एक तरफ जहां दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दोनों के रिश्ते को काफी ट्रोल करते हैं। कुछ तो ऐसे भी कमेंट्स करते हैं कि इस शादी में आलिया की मर्जी नहीं चलती है या फिर उन्हें इस रिश्ते में समझौता करना पड़ता है। अब इन कमेंट्स पर आलिया भट्ट से पूछा गया तो जानें एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा।
रणबीर संग रिश्ते पर लोगों के कमेंट्स पर क्या बोलीं आलिया
दरअसल, आलिया हाल ही में टाइम100 नेक्स्ट इंडिया मैगजीन में फीचर हुईं। इस दौरान आलिया ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स पर अपना रिएक्शन दिया। आलिया ने कहा, ‘मैं वो हूं जो महिलाओं को हमेशा बोलती हूं कि आपको अपने मन और दिल की बात पता होनी चाहिए इसलिए मुझे एक ऐसे इंसान के रूप में पेश करना जो इस इमैजिन सिनैरियो में दुखी होंगी, ये काफी ऑफेंसिव है।’
इसलिए रखी जानती है दोनों के रिश्ते पर नजर
आलिया ने आगे कहा कि उन पर इतनी नजर इसलिए रखी जाती है क्योंकि उनका रिश्ता शादी को लेकर बनी पारंपरिक धारणाओं और उम्मीदों को चुनौती देता है। उन्होंने आगे कहा, ‘किसी भी रिश्ते की नींव यह होती है कि आप बिना किसी कोशिश के समझे जाएं और बिना कुछ कहे आपकी बात सुन ली जाए। मेरे लिए रणबीर ऐसे ही हैं और यही हमारी असलियत है।’
आलिया की प्रोफेशनल लाइफ
आलिया लास्ट फिल्म अल्फा में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में थीं। यह आलिया की बतौर एक्ट्रेस लीड एक्शन पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म चली नहीं। अब आलिया फिल्म लव एंड वॉर और तुम्बाड 2 में नजर आने वाली हैं।
लव एंड वॉर में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में हैं। वहीं तुम्बाड 2 में आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह लीड रोल में हैं। तुम्बाड का पहला पार्ट सुपरहिट था।
रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ
रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट फिल्म रामायण में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है।
इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर को रिलीज हुआ था। वहीं अब दूसरा पार्ट 2028 की दिवाली पर रिलीज होगा।
बता दें कि रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि रामायण के दोनों पार्ट्स को मिलाकर 4000 करोड़ बजट है। इस बजट के साथ यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




