Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रवि किशन सिखाएंगे अपना वायरल डांस, करण के इंटीमेट सवाल पर अक्षय...

रवि किशन सिखाएंगे अपना वायरल डांस, करण के इंटीमेट सवाल पर अक्षय कुमार ने पलटा पासा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/21/1200x900/Ravi_Kishan_and_Akshay_Kumar_1795254892781_06gF_1795254897879_OC73_4b746cc5-ad77-4086-9eab-b0ce8952c654_ifJD.jpg

Koffee with Karan 9: करण जौहर होस्टेड रियलिटी चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 का नया एपिसोड बुधवार को रिलीज होगा। जानिए प्रोमो वीडियो में क्या दिखाया गया।

‘कॉफी विद करण 9’ के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार और रवि किशन बतौर मेहमान शरीक होंगे। करण जौहर होस्टेड रियलिटी चैट शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ अक्षय कुमार इस एपिसोड में जमकर मस्ती करने वाले हैं, वहीं दूसरी तरफ रवि किशन के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को हंसने का खूब मौका देगी। करण जौहर पहले अक्षय कुमार का स्वागत करते हैं और फिर कुछ ही देर बाद सेट पर रवि किशन की एंट्री करवाते हैं। रवि किशन का परिचय करण जौहर जेन-जी के फेवरिट एक्टर के तौर पर करवाते हैं।

रवि किशन करेंगे अपने स्ट्रगल पर बात

रवि किशन की तारीफ में अक्षय कुमार ने कहा, “मैं इसका कॉमेडी साइड सब जानता हूं, लेकिन यह असल में बहुत इमोशनल इंसान है।” रवि किशन ने अपनी जर्नी और सिनेमा जगत में इस मुकाम तक पहुंचने के बारे में बताते हुए कहा- लोग चलते हुए आते हैं और पहुंच जाते हैं। मैं घिसटता हुआ आया हूं और तब जाकर यहां पहुंचा हूं। रवि किशन ने अक्षय कुमार और करण जौहर के साथ बातचीत में कहा कि अपना शंख खुद ही बजाना पड़ता है। वह कहना चाह रहे थे कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए आपको अपनी तरीफ आपको खुद करनी पड़ती है।

रवि किशन ने सिखाया अक्षय को डांस

रवि किशन ने ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर अपना सोशल मीडिया पर वायरल वो डांस भी करके दिखाया, जो चर्चा का विषय बन गया था। अक्षय कुमार ने जब रवि किशन से कहा कि मुझे आपका वो डांस सीखना है, तो रवि किशन ने अपना वो डांस करके भी दिखाया। करण जौहर का शो हो और इंटीमेट सवाल न किए जाएं ऐसा तो कभी हुआ ही नहीं है। करण जौहर ने इस मामले में भी अक्षय कुमार को घेरा और उनसे पूछा कि एक साल बिना वर्कआउट किए और एक साल बिना सेक्स के, दोनों में आप कौन सा चुनेंगे? इस पर अक्षय ने जो जवाब दिया, उसकी उम्मीद शायद करण जौहर ने भी नहीं की थी।

अक्षय कुमार के जवाब ने घुमा दी बहस

अक्षय कुमार ने जवाब दिया, “लेकिन सेक्स सबसे अच्छा वर्कआउट नहीं है क्या?” अक्षय कुमार की इस बात पर रवि किशन ठहाके मारकर हंस पड़े। साफ है कि इस एपिसोड में यह तिकड़ी काफी फन करने वाली है और दर्शकों को भी हंसने का खूब मौका मिलने वाला है। करण जौहर के सवाल पर जब रवि किशन ने अपना डायलॉग, “जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा” बोला, तो करण ने कहा- असल में अभी अक्षय कुमार की फिलॉसफी भी यही है और शायद वह सहमत होंगे। मालूम हो कि करण जौहर होस्टेड रियलिटी चैट शो जियो हॉटस्टार और द पिकॉक हब पर आ रहा है। इसे हर बुधवार शाम 7 बजे प्रसारित किया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN