Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ पोस्टपोन, ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर G9’...

रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ पोस्टपोन, ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर G9’ से टला बॉक्स ऑफिस क्लैश

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

रश्मिका मंदाना की आने वाली एक्शन थ्रिलर ‘मायसा’ अब अपनी तय तारीख 27 नवंबर को रिलीज नहीं होगी। फिल्म के टलने की अफवाहों के बाद मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है और इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी कर बताया कि फिल्म को एक शानदार एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। टीम चाहती है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर बेहतरीन अनुभव मिले। इसके लिए फिल्म की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एक्ट्रेस ने यह पोस्ट अपने इस्टा स्टोरी पर शेयर कर इसकी पुष्टि की है।

‘मायसा’ में देरी की वजह आई सामने

मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए, बयान में कहा गया है, ‘तेलुगु सिनेमा इस समय एक नए और रोमांचक दौर से गुजर रहा है। यहां लगातार ऐसी फिल्में बन रही हैं, जो शानदार फिल्ममेकिंग और बेहतरीन तकनीक के जरिए नए मानक स्थापित कर रही हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में भी इसकी झलक देखने को मिली है। इसी सोच के साथ ‘मायसा’ को तेलुगु सिनेमा की एक अनोखी और तकनीकी रूप से बेहतरीन एक्शन फिल्म के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसका मकसद दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देना है। हम इस फिल्म को बिना किसी समझौते के दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। इसी वजह से हमने आपसी सहमति से फिल्म की 27 नवंबर को होने वाली थिएटर रिलीज को टालने का फैसला किया है। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। आपके लगातार मिल रहे प्यार, धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपको इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। टीम मायसा।’ ये पोस्ट रीशेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘फिलहाल खबर है कि रिलीज को आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अभी यह नहीं पता कि कब तक। जैसे ही मुझे पक्की जानकारी मिलेगी, मैं तुम्हें भी बता दूंगी।’

Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNAरश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ पोस्टपोन

‘मायसा’ में रश्मिका मंदाना एक गोंड महिला का किरदार निभा रहीं

रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित ‘मायसा’ की कहानी आदिवासी इलाकों पर आधारित है और यह रश्मिका के किरदार यानी एक गोंड महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक्ट्रेस एक दमदार और सख्त अवतार में नजर आएंगी, जिसमें भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म की कास्ट में ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने कहानी से जुड़ी कई जानकारियों को अभी गुप्त रखा है।

‘मायसा’ की रिलीज टली

निर्माताओं ने अब तक फिल्म के दो गाने ‘ओ मायसा रे’ और ‘ओसे रामुलम्मा’ रिलीज किए हैं। इनमें से ‘ओसे रामुलम्मा’ गाना 1997 की इसी नाम की फिल्म का रीक्रिएशन है, जिसमें मूल रूप से विजयशांति नजर आई थीं। इस बीच फिल्म की टीम ने दर्शकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और जल्द ही नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – ‘मायसा’ का पहला गाना ‘ओ मायसा रे’ रिलीज, रश्मिका मंदाना के रौद्र रूप ने जीता दिल, वीडियो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV