Home मनोरंजन समाचार रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टर्स ने दी...

रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट, डॉक्टर्स ने दी 6 हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/rashmi_1785553541491_1785553551677_75947799-41bc-494e-afda-8a77d893dcbd.jpg

रश्मिका मंदाना को शूटिंग के दौरान काफी सीरियस चोट लग गई है। डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को पूरी तरह से रेस्ट करने को कहा है वो भी 6 हफ्तों के लिए। एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर है। रश्मिका को गंभीर चोट लग गई है।अपनी अपकमिंग फिल्म माइसा और रानाबाली के दौरान रश्मिका को बहुत चोट लग गई। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें हिप में बहुत चोट आई है इस वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। रश्मिका को ये चोट इन्टेंस एक्शन और डांस सीक्वेंस के दौरान लगी है अपने दोनों प्रोजेक्ट्स के काम के दौरान।

क्या चोट लगी है रश्मिका मंदाना को

खबरों के अनुसार, इस चोट के कारण उनके हिप का टेंडन पूरी तरह से अलग हो गया। डॉक्टर्स ने इसे काफी सीरियस बताया है और कहा कि ऐसी चोट उन लोगों को होती है जो इन्टेंस फिजिकल ट्रेनिंग लेते हैं। ऐसी इंजरी को एक्ट्रेस में होने से डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

रश्मिका को 6 हफ्ते रेस्ट करने की दी गई सलाह

डॉक्टरों ने इस स्थिति को गंभीर बताया है और कहा है कि ऐसी चोटें आमतौर पर उन एथलीटों में देखी जाती हैं जो कड़ी शारीरिक ट्रेनिंग करते हैं। रश्मिका को डॉक्टर्स ने 6 हफ्तों के लिए पूरा रेस्ट करने को कहा है।

रश्मिका की फिल्म रानाबाली

एक उनकी पैन इंडियन फिल्म है। इस फिल्म को राहुल संक्रतायन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म ब्रिटिश कॉलोनियन शासन के दौर में 1854 और 1878 के बीच सेट आधारित एक महान योद्धा की कहानी है, जो दमन और अस्तित्व की लड़ाई के समय अपने लोगों की रक्षा के लिए आगे आता है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म को मैतरी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है टी सीरीज के साथ। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में।

बता दें कि यह विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ में काम कर चुके हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और अब तीसरी बार दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि इससे पहले दोनों की शादी के दौरान दोनों ने फैंस को गिफ्ट देते हुए मूवी का गाना रिलीज किया था जिसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

रश्मिका की दूसरी फिल्म माइसा

वहीं फिल्म माइसा की बात करें तो यह पैन इंडियन पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है और इसे रविन्द्र पुल्ले डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका का अब तक का सबसे अलग अवतार दिखाया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN