Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रश्मिका रोज 8-10 घंटे करती थीं फाइट प्रैक्टिस, ‘म्यासा’ के BTS वीडियो...

रश्मिका रोज 8-10 घंटे करती थीं फाइट प्रैक्टिस, ‘म्यासा’ के BTS वीडियो में दिखी कड़ी मेहनत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/18/1200x900/Mysaa_1795019752048_TIJP_1795019757744_ZXkA_5ff20228-7234-4fca-9ae0-bfd6258a3ebb_chwb.jpg

फाइट सीक्वेंस के लिए रोज 10 घंटे प्रैक्टिस किया करती थीं रश्मिका मंदाना। बिहाइंड द सीन्स वीडियो में देखिए कैसे हुई शूटिंग।

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘म्यासा’ थिएटर्स में 27 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। एक्ट्रेस ने बुधवार की रात इस फिल्म का पहला BTS वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिखाया गया है कि इस टफ रोल के लिए एक्ट्रेस ने किस तरह तैयारी की, और कैसे घने जंगलों और मॉर्डन तकनीक का सहारा लेकर मेकर्स ने ‘म्यासा’ यूनिवर्स को पर्दे पर जीवंत किया। रश्मिका मंदाना ने इस बिहाइंड द सीन्स वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “यह बहुत ही वाइल्ड, रॉ, एक्शन मूवी है।”

किस बारे में होगी म्यासा की कहानी?

बता दें कि ‘म्यासा’ की कहानी गोंड जनजाति की दुनिया पर बेस्ड है। इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ बाप-बेटी के रिश्ते का बहुत अहम इमोशनल पहलू दिखाया गया है। रश्मिका मंदाना इस फिल्म में ‘म्यासा’ नाम की एक निडर आदिवासी योद्धा महिला का रोल प्ले कर रही हैं। एक ऐसी योद्धा जो अपने परिवार और समुदाय की रक्षा के लिए किसी भी हद से गुजर सकती है।

रश्मिका ने पहली बार ट्राय किया एक्शन

रश्मिका मंदाना ने फिल्म की शूटिंग की झलकियां दिखाता यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “म्यासा बनने की तैयारी कैमरा चालू होने से बहुत पहले शुरू हो गई थी। ट्रेनिंग, तैयारी, हर रोज की छोटी-मोटी चुनौतियां और खुद को वो चीजें करने के लिए पुश करना, जो मैंने पहले कभी नहीं की थीं।” वीडियो में उन्होंने बताया, “यह लुक्स के बारे में नहीं है, यह परफॉर्मेंस के बारे में है। यह अपने शरीर के साथ बहुत पागलपन भरी चीजें करने के बारे में है, और यह मेरे लिए बिलकुल नया तजुर्बा था। जब पहली बार मैंने एक्शन ट्राय किया, तो यह ऐसा नहीं था कि मैं चीजें कैसे करूंगी। मुझे चोट तो नहीं लग जाएगी।”

हर रोज करती थीं 8 से 10 घंटे प्रैक्टिस

वीडियो में रश्मिका मंदाना ने बताया कि कैसे उनके लिए यह तजुर्बा काफी नता और दिलचस्प था। एक्ट्रेस ने कहा कि इसमें काफी सारी ऊर्जा और तकनीक का इस्तेमाल होना था। रश्मिका मंदाना ने बताया कि फिल्म में नैचुरल एक्शन सीक्वेंस के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग की। वह हर रोज 8 से 10 घंटे प्रैक्टिस किया करती थीं। इसमें फाइट टेक्नीक के साथ-साथ रस्सियों पर झूलते हुए एक्शन सीक्वेंस की प्रैक्टिस करना भी शामिल था। बता दें कि यह वही फिल्म थी, जिसकी शूटिंग के दौरान उनके पांव में चोट आई थी।

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ का बजट, कमाए 150 करोड़, IMDb पर मिली 8.1 रेटिंग, साल 2026 में OTT पर रिलीज हुई है ये फिल्म

SOURCE : LIVE HINDUSTAN