Home LIFESTYLE NEWS HINDI रात में सोने से पहले लगाएं ये फेस पैक, सुबह उठकर फ्रेश...

रात में सोने से पहले लगाएं ये फेस पैक, सुबह उठकर फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा चेहरे

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप चाहते हैं कि सुबह उठकर आपका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखे तो आपको रात में सोने से पहले यहां बताए फेस पैक को लगाना चाहिए। ये फेस पैक नेचुरल चीजों से बना है और स्किन को काफी  ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। 

साफ सुथरी स्किन पाने के लिए महिलाएं महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। चेहरे को चमकाने के लिए फेशियल और क्लीनअप भी अच्छी तरह से वर्क करते हैं। लेकिन इन्हें महिलाएं ऑकेजनली करवाती हैं क्योंकि ये स्किन केयर के लिए ये पॉकेट फ्रेंडली ऑप्शन नहीं है। कम बजट में स्किन को चमकाने, ग्लोइंग बनाने और साफ रखने के लिए होम रेमेडीज सबसे बेस्ट हैं। इन्हें घर पर मौजूद चीजों से तैयार किया जा सकता है। यहां हम एक फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप रात के समय अप्लाई कर सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने के बाद अगली सुबह आपका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगा। यहां सीखिए कैसे बनाएं ये फेस पैक और इसे कैसे लगाएं।

नाइट स्किन केयर के लिए फेस पैक बनाने की सामग्री

-आधे संतरे का छिलका

-दो बड़े चम्मच अच्छी तरह धोए हुए चावल

-1/4 कप कच्चा दूध

-1 बड़ा चम्मच बेसन

-1 छोटा चम्मच शहद

-1 छोटा चम्मच भुनी हुई हल्दी

नाइट स्किन केयर के लिए फेस पैक कैसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके को अच्छी तरह से धो लें। फिर चावल और संतरे के छिलके को दूध में धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। फिर इसमें बेसन, शहद और भुनी हुई हल्दी मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद एक स्मूद पेस्ट बनाएं। स्मूद पेस्ट बनने के बाद ये पैक लगाने के लिए तैयार हो जाएगा।

कैसे इस्तेमाल करें ये फेस पैक

इस फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले स्किन को साफ करें। फिर साफ त्वचा पर इस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के हाथों से मसाज करें और धो लें। इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर चेहरा साफ करने के लिए फेस वॉश यूज नहीं करना चाहते हैं तो कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। इससे स्किन साफ होती है।

इस पैक के फायदे

– धूप की वजह से या फिर स्किन पर कम ध्यान देने की वजह से बेजान हुई त्वचा में चमक लाने के लिए ये पैक बेस्ट है।

– त्वचा की बनावट को मुलायम बनाने में भी ये पैक फायदेमंद साबित हो सकता है।

– इस पैक में मौजूद चीजें स्किन को नैचुरल ग्लो पाने में मदद करती हैं।

– असमान स्किन टोन को ठीक करता है और त्वचा को मुलायम और हेल्दी बनाने के लिए समय-समय पर इस पैक का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। हमेशा याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN