Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राधिका आप्टे को जब ब्रा में एक्शन सीन देने को कहा, बोले-...

राधिका आप्टे को जब ब्रा में एक्शन सीन देने को कहा, बोले- ये तो कर लेगी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/radh_1789749506831_7t87_1789749512711_kBXK_23c2e4ad-398c-4538-b27f-d0f0534847b4_FGBp.jpg

राधिका आप्टे ने बताया कि कैसे उन्हें न्यूड सीन के ऑफर आते हैं। इसके अलावा उन्होंने एक किस्से के बारे में बताया जब राधिका को ब्रा में एक्शन सीन करने को कहा।

राधिका आप्टे एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उन्हें बिना मतलब के न्यूड सीन दिए गए जाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक बार मेकर ने उन्हें एक्शन सीन को ब्रा और अंडरगार्मेंट में करने को बोला है।

कई लोग सोचते मैं न्यूड सीन कर लूंगी

जूम से बात करते हुए राधिका ने कहा, ‘शुरुआत में मैंने 4-5 फिल्में की जिसमें मैं पूरी न्यूड थी। कई लोग सोचते थे ये तो कर लेगी ना। तो फिर मुझे उन्हें बोलना पड़ा कि सुनो, मैं ये नहीं करने वाली हूं क्योंकि मैंने ये बहुत कर लिया है। मैं पूछती थी कि आपके ये क्यों चाहिए? आप क्यों चाहते हो कि मैं ये कर लूंगी। वे बोलते थे कि कर लो ना थोड़ा प्लीज। यही जवाब मुझे बहुत लोगों से मिलता था। आपको हैरानी होगी। ‘बस थोड़ी-सी किसिंग, आप जानते ही हैं, 15 सेकंड का इम्प्रोवाइजेशन। मैंने कहा सॉरी…क्या?’

राधिका ने बताया कि कैसे एक बार एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनसे एक अनकम्फर्टेबल रिक्वेस्ट की थी। उनसे सीन को इनरवियर में करने को कहा गया था।

ब्रा में एक्शन सीन करने को कहा

राधिका ने कहा, ‘एक सेट था जहां मुझे बोला गया कि क्या तुम एक्शन सीक्वेंस कर सकती हो? लेकिन आपके बटन बंद ना हों? मैंने कहा ये तो एक्शन सीक्वेंस है न तो शर्ट हिलेगी न? बेसिक फिजिक्स है। उन्होंने फिर कहा कि लेकिन अगर आप इसे सिर्फ ब्रा और इनरवियर में करें तो। मैंने कहा आप मुझसे क्या करवाना चाहते हो?’

जब राधिका का फिल्म से न्यूड सीन हुआ था लीक

बता दें कि साल 2016 में राधिका ने पार्च्ड फिल्म में एक न्यूड सीन दिया था जो वायरल हो गया था। उस समय पीटीआई से बात करते हुए राधिका ने कहा था कि वह इस सीन को लेकर मिल रही अटेन्शन से परेशान नहीं हैं।

राधिका ने कहा था, ‘ऐसा नहीं है कि न्यूड सीन आने से मैं परेशान हूं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मुझे पता है कि मेरे रोल को जरूरत है न्यूड सीन देने की। मैं हैरान हूं कि कैसे मीडिया इस पर बात करती रहती है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। फिल्म में उस सीन से बहुत ज्यादा है। वो लीक सीन नहीं है। फिल्म पहले ही कई देशों में रिलीज हो चुकी है और नेटफ्लिक्स में अवेलेबल है।’

राधिका की प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह हाल ही में लस्ट स्टोरीज 3 में नजर आई हैं जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN