Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामानंद सागर की ‘रामायण’ के एक्टर्स पर भड़के वरुण ग्रोवर, बोले- जैसे...

रामानंद सागर की ‘रामायण’ के एक्टर्स पर भड़के वरुण ग्रोवर, बोले- जैसे खुद ही असली अवतार हों…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/14/1200x900/ramayana_sunil_dipika_varun_11_14_1794617057525_HjrH_1794617061309_Y8Lp_37408133-1573-43d5-b2c7-8dcd62e64c1e_EW6V.png

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर रामानंद सागर के एक्टर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इस बात पर वरुण ग्रोवर ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि रामानंद सागर के एक्टर्स ऐसे कमेंट कर रहे हैं जैसे वो खुद असली अवतार हों। 

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म पर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। फिल्म पर कमेंट करने वालों में रामानंद सागर की रामायण के एक्टर्स भी शामिल हैं। अब इन एक्टर्स पर लेखक और गीतकार वरुण ग्रोवर ने नाराजगी जताई है।

क्यों रामानंद सागर के एक्टर्स पर भड़के वरुण ग्रोवर?

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर रामानंद सागर की सीता दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण सुनील लहरी फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। वैसे तो ये एक्टर्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन फिर भी फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। अब इन एक्टर्स पर वरुण ग्रोवर ने भड़ास निकाली है।

ये भी पढ़ें: रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे को आते थे सुसाइड के ख्याल, छोड़ दिया था मुंबई, अब इतने करोड़ के हैं मालिक

क्या बोले वरुण ग्रोवर?

वरुण ग्रोवर ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- रामानंद सागर की रामायण के एक्टर्स नई फिल्म पर इतने हक से कमेंट कर रहे हैं जैसे वो खुद ही असली अवतार हों।

वरुण ग्रोवर के पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

वरुण ग्रोवर के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- आप भी तो राजनीति पर ऐसे कमेंट करते हो, जैसे असली में राजनेता हो। एक यूजर ने लिखा- इन एक्टर्स की गलती नहीं है, लोगों ने इन लोगों को ऐसा महसूस कराया है। एक ने कहा- पुराने राम को फिल्म में दशरथ का रोल मिला, बाकी किसी पुराने एक्टर को कास्ट नहीं किया गया। तो समझ आता है कि ऐसे रिएक्शन क्यों आ रहे हैं। एक ने कहा- ये एक्टर्स तो वाल्मीकि को भी बता देंगे कि रामायण कैसे लिखनी थी। एक ने कहा- रामानंद सागर के जटायु का इंतजार कर रही हूं कि वो भी फिल्म पर कमेंट करें।

ये भी पढ़ें: जब सेट पर रामानंद सागर को पीटने के लिए डंडा लेकर पहुंच गए थे दो कलाकार; ‘इतना मुझे किसी ने नहीं सताया’

दीपिका ने सीता के एक्शन सीक्वेंस पर क्या कहा था?

रामानंद सागर की सीता यानी दीपिका ने फिल्म की तारीफ की है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने फिल्म में दिखाए सीता के एक्शन सीक्वेंस पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा- मैंने इंस्टाग्राम पर वो (सीता के एक्शन सीक्वेंस) देखा। मुझे सच में नहीं पता। वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रामायण की जो याद मेरे मन में है, मुझे नहीं याद कि ऐसे कोई सीन उसमें हैं। लेकिन हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं।

ये भी पढ़ें: रामायण में ‘माता सीता’ के एक्शन सीक्वेंस पर बोलीं दीपिका चिखलिया; ‘मुझे नहीं याद कि ऐसे कोई सीन…’

सुनील लहरी ने फिल्म के बारे में क्या कहा?

वहीं, सुनील लहरी यानी रामानंद सागर के लक्ष्मण ने कहा कि उन्हें फिल्म में भक्ति से ज्यादा शक्ति दिखी। उन्होंने कहा कि रामायण में वीएफएक्स कमाल का है, लेकिन कुछ सीन्स और बेहतर किए जा सकते थे। वहीं, कुछ सीन्स फिल्म में थे ही नहीं। उन्होंने कहा, “फिल्म में कुछ सीन्स हैं ही नहीं। जैसे कि परशुराम वाला सीन है, मुझे कमजोर लगा। अहल्या वाला सीन है ही नहीं। शूर्पणखा का जो राम जी के साथ वार्तालाप है, उसमें जिस हिसाब से शूर्पणखा राम जी को संबोधित करती है वो भी अच्छा नहीं लगा। सीता जी का राम जी को संबोधित करना, वो भी ठीक नहीं लगा। ऐसे कई और सीन हैं जो कमजोर हैं। जिनमें भक्तिभाव और दिव्यता कम लगी। ये फिल्म मेरे विचार से शक्ति प्रधान ज्यादा है, भक्ति प्रधान कम है।”

ये भी पढ़ें: ‘भक्ति’ कम ‘शक्ति’ ज्यादा, नितेश की रामायण पर क्या बोले रामानंद सागर के लक्ष्मण?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN