Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण अब चीन, जापान रूस और दक्षिण कोरिया में होगी रिलीज, 2027...

रामायण अब चीन, जापान रूस और दक्षिण कोरिया में होगी रिलीज, 2027 में होगा धमाका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/15/1200x900/d__1794739559245_sGEu_1794739559367_GZ9N_ecfc7383-4d60-4657-b7a2-ea430f4bbcdf_VAcx.png

रणबीर कपूर की रामायण अब जापान, चीन रूस और दक्षिण कोरिया में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। चीन में भारतीय फिल्मों को अच्छा रिएक्शन मिला है। उम्मीद है लोगों को रामायण भी पसंद आएगी।

रामायण अब चीन, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया में होगी रिलीज, 2027 में होगा धमाका

देशभर में रणबीर कपूर की रामायण की आंधी चल रही है। फिल्म देश के साथ विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने आज 11 वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 724 करोड़ रुपये का नेट और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब रामयाण के मेकर्स इस फिल्म को रूस और पूर्व एशिया में बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

चीन समेत इन देशों में रिलीज होगी रामायण

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब नितेश तिवारी की रामायण 2027 के मार्च तक चीन,जापान, दक्षिण कोरिया में रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म रामायण को चीन में रिलीज करने के लिए पहले ही उनके सेंसर बोर्ड के पास भेज दिया गया है। चीन में कुछ हिंदी फिल्मों को देश से भी ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने चीन की कमाई से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहाड़ बनाया हुआ है जिस पर आज तक कोई दूसरी भारतीय फिल्म नहीं पहुंच पाई। आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार और 3 इडियट्स को भी पसंद किया गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है रणबीर की रामायण भी शानदार कलेक्शन कर सकती है।

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

5 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म रामायण को विदेशी बाजारों से फायदा हो रहा है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भारत में नेट कमाई 724 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 12,622 करोड़ पार हो चुका है। विदेशी बाजार की बात करें तो फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉन्स नॉर्थ अमेरिका से मिल रहा है। वहीं भारत में फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है।

रणबीर कपूर ने राम बनने के लिए सीखी ये कला

बता दें, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण को बनने में करीब 4 साल का लंबा समय लग गया है। रवि दुबे ने बताया था कि 3 साल पहले उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस रोल के लिए फोन किया था। फिल्म मेंरणबीर ने राम का किरदार निभाने के लिए घुड़सवारी, धनुष चलाना सीखा। वहीं यश ने रावण के किरदार में अपनी छाप छोड़ी। अब फिल्म देखने वाली ऑडियंस ने इसे खास बताया है।

रामायण के दूसरे पार्ट का इंतजार

इस फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को दो भागों में बनाया जाएगा। पहला भाग थिएटर में रिलीज हो गया और दूसरे भाग की शूटिंग जारी है। दोनों भाग पर 4000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। दूसरे भाग में राम और रावण के बीच युद्ध से पहले हनुमान की एंट्री दिखाई जाएगी। ये किरदार सनी देओल निभा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN