Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण ऑस्कर्स की रेस में होगी शामिल? मेकर्स ने सबमिट की फिल्म

रामायण ऑस्कर्स की रेस में होगी शामिल? मेकर्स ने सबमिट की फिल्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/11/1200x900/ramayana_final_edit_1794367731654_yiSZ_1794367735535_W1op_dd4b79e3-5ddc-4399-95b9-7103eb82f5c6_MSYQ.png

रणबीर कपूर की फिल्म ऑस्कर की रेस में हिस्सा लेने को तैयार है। मेकर्स ने 99वें अकादमी पुरस्कारों में विचार के लिए फिल्म को सबमिट किया है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की शानदार शुरुआत हुई है। फिल्म मेकर्स ने 99वें अकादमी पुरस्कारों में विचार के लिए फिल्म को सबमिट किया है। मेकर्स ने फिल्म को तब सबमिट किया है जब मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है।

मेकर्स ने फिल्म को ऑस्कर एंट्री के लिए किया सबमिट

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने इसे ऑस्कर कंसिडरेशन के लिए भेजा है। कई लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि जब भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए एक फिल्म पहले ही भेजी जा चुकी है, तो ‘रामायण’ ऑस्कर की रेस में कैसे शामिल हो सकती है? तो इस सवाल का जवाब है कि किसी भारतीय फिल्म की आधिकारिक एंट्री के बाद भी दूसरी फिल्में भी ऑस्कर में इंडिपेंडेंट एंट्री कर सकती हैं।

क्या रामायण को मिल सकती है आधिकारिक एंट्री?

अगर कोई भी फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स के क्राइटेरिया को मैच करती है तो उसे ऑस्कर के कंसिडरेशन के लिए भेजा जा सकता है। रामायण और गोंधल दोनों फिल्मों की दावेदारी अपनी-अपनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: रणबीर की रामायण से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हंस जिमर कौन हैं? जीत चुके हैं दो ऑस्कर

रामायण में नजर आए हैं ये सितारे

नितेश तिवारी की रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल कर ही रही है। इसी के साथ फिल्म इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। रणबीर कपूर की रामायण में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, रकुलप्रीत सिंह और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आए हैं।

मराठी फिल्म गोंधल के बारे में

भारत की ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री फिल्म गोंधल की बात करें तो इस फिल्म को संतोष दवाखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। गोंधल वर्ष-2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चयन समिति के अध्यक्ष पी शेषद्रि ने बताया, ऑस्कर-2027 के लिए 33 फिल्मों की सूची में इस फिल्म को चुना गया है। इस फिल्म को पहले भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने गोंधल को बताया था ऑस्कर के लिए गलत च्वाइस, अब डायरेक्टर बोले- फैसला सुनाने से पहले आप…

क्या है गोंधल की कहानी?

फिल्म की कहानी पारंपरिक गोंधल लोक समारोह के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी सुमन और सरजेराव के प्यार की कहानी है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, सरजेराव के पिता दहेज की मांग करते हैं। इसके बाद सुमन को सीधे और भोले-भाले आनंदराव से शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। फिल्म की कहानी में तब मोड़ आता है जब इस नवविवाहित जोड़े की जिंदगी में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए पारंपरिक गोंधल लोक समारोह होता है।

ये भी पढ़ें: 2000 से 2026 तक इन 25 फिल्मों को भेजा गया ऑस्कर, शाहरुख-आमिर की फिल्में शामिल

SOURCE : LIVE HINDUSTAN