Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण का हर सीन भव्य’, रणबीर कपूर की फिल्म देखकर भावुक हुईं...

‘रामायण का हर सीन भव्य’, रणबीर कपूर की फिल्म देखकर भावुक हुईं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- लगा मैं भी इस दुनिया का हिस्सा हूं

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायणः पार्ट 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका धमाल जारी है। अब तक कई सेलिब्रिटी इस फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर सामने आ रहे दर्शकों के रिएक्शन से साफ है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। अब परिणीति चोपड़ा ने भी ‘रामायण’ देख ली है और उन्होंने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है। परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स से लेकर भव्य प्रस्तुति तक की जमकर तारीफ की और इसे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बताया है।

परिणीति चोपड़ा को पसंद आई ‘रामायण’

परिणीति चोपड़ा ने ये पौराणिक ड्रामा फिल्म देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे लेकर अपना अनुभव साझा किया और पोस्ट में लिखा- ‘क्या शानदार नजारा,क्या भावनाएं हैं! 2026 में हमारी ‘रामायण’ को इसी तरह बनाया जाना चाहिए था। हर एक सीन भव्य है, और फिल्म का VFX का हर पल विज़ुअल्स को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। और इसे 3D में देखना- हे भगवान! इस फिल्म को देखने के बाद मैं कह सकती हूं कि मुझे ऐसा लगा जैसे मैं भी इसी दुनिया का हिस्सा हूं। हमारे देश के लिए यह गर्व का पल है कि हमने दुनिया को दिखा दिया है कि हम क्या-क्या नहीं कर सकते हैं। और हर भक्त के लिए यह एक भावुक कर देने वाला पल है।’

Image Source : INSTAGRAM/@PARINEETICHOPRAपरिणीति चोपड़ा का पोस्ट।

दीपिका चिखलिया ने भी फिल्म की सफलता पर दी थी प्रतिक्रिया

हाल ही में टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने भी ‘रामायण’ की सफलता पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से इस बात पर भरोसा था कि ये फिल्म हिट होगी और इसी के साथ उन्होंने इसकी भव्यता की भी जमकर तारीफ की और इसके विजुअल्स को शानदार बताया। दीपिका चिखलिया ने कहा कि उन्होंने पहले ही इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि ये फिल्म सफल होगी। उन्होंने कहा कि, फिल्म अच्छी तरह बनाई गई है और इसका हिट होना तय था।

1100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण- पार्ट 1’ हिंदी सिनेमा की सबसे मंहगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फिल्म के दोनों हिस्सों पर मेकर्स ने करीब 4000 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च की है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ और अब तक ये 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। रिलीज के 9 दिनों में फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ के पार पहुंच चुका है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,110.70 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 20: यंग संग लड़ाई पर स्काउट की लगी क्लास, ‘वीकेंड का वार’ पर उठा ‘धक्का और धमकी’ का मुद्दा

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV