Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण के अंग्रेजी ट्रेलर की क्यों हो रही तारीफ? विदेशी ऑडियंस का...

रामायण के अंग्रेजी ट्रेलर की क्यों हो रही तारीफ? विदेशी ऑडियंस का दिल जीत गईं ये 3 चीजें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/06/1200x900/Ravana_in_Ramayana_1786023076628_1786023092097_78471e1d-9ae8-4002-99c4-699b9b1607ac.jpeg

Ramayana Trailer English: रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर मूवी रामायण का हिंदी ट्रेलर खूब पसंद किया गया, लेकिन अब इंग्लिश ट्रेलर की विदेशी ऑडियंस जमकर तारीफ कर रही है। क्यों? चलिए जानते हैं।

रामायण मूवी की रिलीज से पहले हर नए पड़ाव के साथ मेकर्स राहत की सांस ले रहे हैं, जब इतना पैसा दांव पर लगा हो, तब हर चीज का अपनी जगह सही होना जरूरी है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण – पार्ट 1’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और करीब 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बनी इस मूवी को भारत के साथ-साथ दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। कई भाषाओं में डब की गई इस मूवी में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है कि किरदारों के होठों का मूवमेंट भाषा के अनुसार बिलकुल सही आए। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को खूब तारीफें मिली हैं, लेकिन इसी बीच अंग्रेजी ट्रेलर की भी जमकर तारीफ हो रही है। क्यों? चलिए जानते हैं।

अंग्रेजी ट्रेलर की खूब हो रही तारीफ

फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर की जिस बात के लिए तारीफ हो रही है, वह है इसको जिस तरह बहुत एफर्टलेस बनाया गया है। भारत के साथ-साथ विदेशी ऑडियंस भी ‘रामायण – पार्ट 1’ के अंग्रेजी ट्रेलर को सराह रहे हैं। कई दर्शकों ने फिल्म के डायलॉग्स और इसके फील को स्मूथ रखा है, उसकी तारीफ की है। साथ ही इसके लिपसिंक को बहुत ही स्मूथ बनाया गया है। यानि अंग्रेजी वर्जन में भी डायलॉग बोलते वक्त अंग्रेजी भाषा के लिहाज से इसकी इन्टेन्सिटी और फील अलाइव रखा गया है। लोग लिख रहे हैं कि VFX और डबिंग टीम ने अपना काम बखूबी किया है।

विदेशी ऑडियंस को फिल्म में ऐरावत और इस तरह के अन्य सीन काफी पसंद आए।

कई ऑस्कर जीत चुकी है DNEG

मार्वल के लिए VFX वर्क करने वाली DNEG इस फिल्म का VFX वर्क कर रही है और इसका इम्पैक्ट ट्रेलर में साफ नजर आया है। बता दें कि DNEG अपने काम के लिए अभी तक कई ऑस्कर्स जीत चुकी है। एआर रहमान का म्यूजिक और नितेश तिवारी का निर्देशन इस फिल्म को वो बना गया है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। अंग्रेजी ऑडियंस कमेंट सेक्शन में इंद्र के ऐरावत हाथी को रावण के टक्कर मारने वाले सीन की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है और इस हिसाब से देखा जाए तो मेकर्स के पास काफी टाइम है।

प्रमोशन में नहीं रखी जाएगी कमी

इस दौरान जहां फिल्म को और ज्यादा पॉलिश किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ प्रमोशन और मार्केटिंग में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सिर्फ भारत में इसे कुल 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। विदेश में भी इसे हर देश के हिसाब से अलग-अलग लैंग्वेज में डब किया जाएगा। आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने के बाद अब मेकर्स इस फिल्म में कोई गलती नहीं हो इसका खास ध्यान रख रहे हैं। मूवी थिएटर्स में दिवाली पर रिलीज होगी। पोस्टर्स और ट्रेलर के साथ-साथ अंदर की खबरें इस दौरान बज बनाए हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN