Source :- LIVE HINDUSTAN
https://images1.livehindustan.com/static/images/logo/aff/1200x900.jpgरणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण की रिलीज से पहले इसके पार्ट-2 की रिलीज को लेकर एक शॉकिंग खबर आई है।
मेगाबजट मूवी ‘रामायण’ का पार्ट-2 साल 2027 में रिलीज होने वाला था, लेकिन अब नमित मल्होत्रा ने कन्फर्म किया है कि यह 2028 में आएगा। नमित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को पहले 2 पार्ट में रिलीज किए जाने की खबर थी। अब नमित मल्होत्रा ने हिंट दिया है कि पार्ट-1 को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा, इसके आधार पर वह यह विचार करेंगे कि क्या उन्हें रामायण को एक ट्रायलॉजी मूवी बनाना चाहिए या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो पहले 2 पार्ट में प्लान की गई यह फिल्म 3 पार्ट में रिलीज की जाएगी।
अभी तक मिला है पॉजिटिव रिस्पॉन्स
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। लास वेगास में हॉलीवुड स्टार्स के बीच हुए वर्ल्ड प्रीमियर से लेकर हाल ही में मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रखी गई स्क्रीनिंग तक में इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के गानों से लेकर ट्रेलर तक को ऑडियंस ने पसंद किया है, अब 5 नवंबर को यह मूवी जनता के सुपुर्द कर दी जाएगी। फिल्म को मिलने वाला रिस्पॉन्स ही यह तय करेगा कि मेकर्स की बिजनेस के नजरिए से आगे प्लानिंग क्या रहेगी।
2028 तक पोस्टपोन हुआ अगला पार्ट
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने E! News के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि ‘रामायण’ को शुरू में ग्लोबल ऑडियंस के लिए एक इंडियन फिल्म के तौर पर देखा गया था। लेकिन प्रोडक्शन के दौरान इसका स्कोप बदल गया। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने अब फिल्म के दो मास्टर वर्जन बनाए हैं, जिसमें इंग्लिश वर्जन में एक अलग एडिट और एक रीराइटेड स्क्रिप्ट है ताकि इसे इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए एक अलग प्रेजेंटेशन बनाया जा सके। नमित मल्होत्रा ने पार्ट-2 को 2027 की बजाए 2028 तक बढ़ाने के पीछे की वजह भी समझाई।
फिनाले को दमदार रखने की जरूरत
उन्होंने कहा, “तो आइडिया यह था कि अब जब दुनिया में इतना एक्साइटमेंट है, तो हम थोड़ा और समय लेना चाहते हैं। ताकि जब हम ग्रैंड फिनाले पेश करें, तो हमारे पास पार्ट 1 में जो किया था, उसे वैसा ही डिलीवर करने के लिए थोड़ा और वक्त हो। मुझे सच में लगता है कि इस साइज की फिल्म के साथ न्याय करने के लिए हमें उस एक्स्ट्रा साल की जरूरत है। जब आप पार्ट 2 को आते हुए देखेंगे, तो वह पूरी तरह से एक अलग कहानी होगी। हम जल्दबाजी में काम नहीं करना चाहते थे।”
पहले 3 पार्ट में ही प्लान हुई थी मूवी
नमित मल्होत्रा ने फिल्म का क्लाइमैक्स पार्ट (फिनाले) बहुत ग्रैंड अंदाज में पेश करने की प्लानिंग की है। उन्होंने कहा कि हम फिनाले को सबसे ग्रैंड तरीके से पेश करना चाहते हैं जिसका वह हकदार है। नमित ने हिंट दिया कि रामायण शायद एक ट्रायॉलजी बन सकती है। उन्होंने बताया कि फिल्म को शुरू में एक 3 पार्ट में बनाने का ही प्लान किया गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने कहानी को 2 पार्ट्स में बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टीम ऑडियंस के रिएक्शन और फीडबैक के आधार पर अपने प्लान पर फिर से सोच सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




