Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण पार्ट-2 होगी टीम के लिए बड़ा चैलेंज, साई पल्लवी ने इंटरव्यू...

रामायण पार्ट-2 होगी टीम के लिए बड़ा चैलेंज, साई पल्लवी ने इंटरव्यू में उठाया इन सीक्रेट से पर्दा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/RamaSita_1793183428431_uzkB_1793183437917_IOFx_5a3d776a-f780-443a-b6df-f8b3369a06f0_vo9z.jpg

रामायण की कहानी को पर्दे पर उतारना जाहिर तौर पर बड़ा चैलेंज था, लेकिन असली चुनौती मेकर्स के सामने पार्ट-2 में आने वाली है।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है। लास वेगास में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया, जिसे काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिला। भारत के अलावा दुनिया भर के लीजेंडरी एक्टर्स और फिल्ममेकर्स इस इवेंट का हिस्सा बने और इस एपिक सागा की काफी तारीफ हुई। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद थी, जहां पर साई पल्लवी ने फिल्म के पार्ट-2 के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां बातचीत के दौरान रिवील की हैं। फिल्म में सीता माता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने बताया कि कैसे यह रामायण का बेस्ट वर्जन लोगों तक पहुंचाने की शुरुआत भर है।

पहले आई थी पोस्टपोन होने की खबर

मालूम हो कि पहले खबर आई थी कि फिल्म का पार्ट-2 साथ के साथ शूट किया गया है और इसे अगले ही साल रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन फिर गॉसिप गलियारों से उड़ती खबरों से पता चला कि नमित मल्होत्रा इसे 2027 में नहीं बल्कि 2028 में रिलीज करना चाहते हैं, ताकि VFX और बाकी टेक्निकल काम तसल्ली से पूरा किया जा सके। अब फिल्म के प्रीमियर के बाद इवेंट से सामने आई एक फुटेज में साई पल्लवी से सवाल करने वाला इस राज से पर्दा उठा रहा है कि फिल्म का पार्ट-2 अगले ही साल रिलीज के लिए प्लान किया गया है।

तो अगले साल ही आएगा फिल्म का पार्ट-2?

प्रीमियर इवेंट से सामने आई एक इंटरव्यू फुटेज में एक शक्स साई पल्लवी से पूछता है, “पार्ट-2 अगले साल आने जा रहा है, तो क्या आपने इसकी शूटिंग कर ली है? क्या आपने पहले पार्ट के साथ ही इसकी शूटिंग पूरी कर ली थी?” इस पर साई जवाब देती हैं, “नहीं, मैंने अभी तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं की है।” इस पर सवाल पूछने वाला हैरान होते हुए कहता है, “हे भगवान.. और यह अगले साल रिलीज हो रही है। वो एक साल में इसे किस तरह पूरा करेंगे? एक साल के हिसाब से यह बहुत ज्यादा काम है। आपका यह साल बहुत ज्यादा व्यस्त रहने वाला है।”

देखने को मिलेगा रामायण का बेस्ट वर्जन

इसी इंटरव्यू में जब साई पल्लवी से पूछा जाता है कि रामायण वह कहानी है जिसे करोड़ों-अरबों लोग सुनते हुए बड़े हुए हैं। यहां आपके पास उससे अलग सुनाने के लिए क्या है? इस पर वह जवाब देती हैं, “मुझे लगता है कि यह ‘रामायण’ के बेस्ट वर्जन की शुरुआत है जिसे कहा/सुनाया जा सकता है। मुझे लगता है कि वक्त के साथ हमने VFX के मामले में भी महारथ हासिल कर ली है। हमसे कुछ सबसे काबिल टेक्निशियन्स को हायर किया है। तो मुझे लगता है कि एक फिल्म के तौर पर आप हमारी उस महागाथा का सर्वश्रेष्ठ रूप देखेंगे, जिसे आपके सामने पेश किया जा सकता है।”

साई बोलीं- खुद में झांकने का मिलेगा मौका

साई पल्लवी ने कहा कि साथ ही जहां तक धार्मिक किताबों और कहानियों की बात करें तो अगर आप इसमें मानते हैं तो आपको खुद में झांकने का एक मौका मिलेगा, कि आपमें कौन सी अच्छाईं और बुराईयां हैं। साथ ही वक्त के साथ आपको खुद में उन बुराइयों को बदलने का मौका मिलेगा। क्योंकि रावण भी पूरी तरह बुरा नहीं था। और यह जरूरी है कि हम अपने भीतर के रावण को पहचानें और वक्त के साथ अपने भीतर बदलाव करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN