Home मनोरंजन समाचार रामायण में रणबीर कपूर के राम की कास्टिंग पर अमीषा पटोल बोलीं-...

रामायण में रणबीर कपूर के राम की कास्टिंग पर अमीषा पटोल बोलीं- बहुत मुश्किल है…

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/aaar_1785827930264_1785827956521_5577c6bd-906f-48ba-b9b3-ecfff02dd70c.jpg

अमीषा पटेल से नितेश तिवारी की रामायण और रणबीर कपूर की राम को लेकर कास्टिंग के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा।

रामायण फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं कई सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ की। लेकिन कुछ ने फिल्म की कास्टिंग खासकर रणबीर के राम बनने पर भी सवाल खड़े किए। अब अमीषा पटेल से जब फिल्म और रणबीर की कास्टिंग को लेकर पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।

अमीषा बोलीं आशा है कि फिल्म चले

अमीषा को दरअसल, मुंबई में स्पॉट किया गया तो उनसे रामायण को लेकर सवाल किया जिस पर उन्होंने कहा, ‘अच्छा लगा…आशा करती हूं कि वो फिल्म अच्छी जाए क्योंकि ये हमारी एक एतिहासिक कहानी है। माइथोलॉजिकल एपिक है…बचपन से हम लोग रामानंद सागर जी की रामायण देख रहे हैं…तो वो बेन्चमार्क एक हमारे दिमाग में है…तो आशा है कि फिल्म अच्छी जाए। टीम को ऑल द बेस्ट।

रणबीर की कास्टिंग को लेकर अमीषा ने क्या कहा

अमीषा से फिर रणबीर कपूर की बतौर राम की कास्टिंग को लेकर पूछा गया तो वह बोलीं, ‘मुझे लगता है हर एक ने अपना किरदार अच्छे से किया है। अभी फिल्म देखना बाकी है तो फिल्म देखकर पता चलेगा कि कैसे दिखेंगे। बहुत मुश्किल है सबके लिए ये किरदार, आप जानते हो, पुराने रामायण को बीट करना…एक टास्क है।’

रामायण की पूरी स्टार कास्ट

रामायण फिल्म की बात करें तो इस मूवी को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने राम का, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। वहीं इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारी, शीबा चड्ढा भी हैं।

4000 करोड़ की रामायण

रामायण को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं यश भी इसे को प्रोड्यूस कर रहे हैं। नमित ने बताया था कि इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ है। इस अमाउंट के साथ यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।

वहीं रणबीर कपूर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले वह राम का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर राहा का जन्म हुआ और बेटी के जन्म के बाद उन्हें लगा कि ये बहुत ही प्यारा कोइन्सिडेंस हैं।

कब रिलीज होगी रामायण

रामायण की रिलीज डेट की बात करें तो यह मूवी इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN