Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/04/1200x900/ramayana_ravie_dubey_1793767348958_WMmZ_1793767363571_Z6jl_7beda7ea-fcef-40f0-80fe-4bcb9d10d720_aMVg.pngनितेश तिवारी की रामायण में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे का एक्टर बनने का सपना आसान नहीं था। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ ऑडिशन दिए और उन्हें उनका पहला ब्रेक मिलने में कुछ साल लगे थे।
रामायण (Ramayana 2026) में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने विज्ञापन शूट से अपने करियर की शुरुआत की थी। विज्ञापनों के बाद रवि दुबे टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम बने। अब रवि दुबे नितेश तिवारी की 4000 करोड़ की रामायण में नजर आनेवाले हैं। आइए जानते हैं टीवी की दुनिया के ‘जमाई राजा’ के सफर के बारे में।
2001 में मुंबई आए थे रवि दुबे
साल 2001 में रवि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए मुंबई आए थे। उस वक्त रवि ने अपने पिता को नहीं बताया था कि वो एक्टर बनना चाहते हैं, लेकिन उनके पिता को अंदाजा था कि उनके बेटे के सपने बहुत बड़े हैं। एबीपी न्यूज से खास बातचीत में रवि दुबे ने बताया था कि उनके कॉलेज का चुनाव उनके पिता ने किया था। रवि स्कूल में एक ब्रिलिएंट बच्चे थे, लेकिन कॉलेज में ऐसा नहीं था। टेड एक्स में बात करते हुए रवि ने बताया था कि इंजीनियरिंग के पहले सेमेस्टर वो चार सब्जेक्ट्स में फेल हुए थे। सेकेंड सेमेस्टर में भी रवि का वैसा ही हाल रहा था। लगातार दो सेमेस्टर में इस तरह फेल होने के बाद रवि दुबे गुरुग्राम अपने घर वापस लौट गए थे। उन्हें अपने परिवार और दोस्तों से सपोर्ट मिल रहा था, लेकिन वो अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर काफी संघर्ष कर रहे थे।
जब रवि दुबे को आते थे सुसाइड के ख्याल
रवि ने बताया कि लोग कहते थे तुम वापस आए क्योंकि तुम फेल हो गए किसी ने कहा कि तुम वहां पढ़ते नहीं थे क्या? रवि ने कहा कि वो उस वक्त वो जवान थे, कमजोर थे और बहुत जल्दी दूसरों से प्रभावित हो जाते थे, इसलिए ऐसी छोटी-छोटी बातों ने उन्हें बहुत परेशान किया और उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में सोच लिया था।
रवि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आत्महत्या का ख्याल इसलिए नहीं आया था क्योंकि वो कॉलेज में फेल हो गए थे। उन्हें इसलिए ऐसा ख्याल आया क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनके पास आगे कोई रास्ता नहीं है। रवि ने बताया था कि उस वक्त समय ने उन्हें ताकतवर बनाया। रवि की कॉलेज की जर्नी मुश्किल रही थी, लेकिन फिर भी किसी तरह वो कॉलेज से डिग्री हासिल कर पाए।
2005 में रवि दुबे को मिला पहला ब्रेक
इंजीनियरिंग के थर्ड सेमेस्टर में उन्होंने विज्ञापनों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था। पहला ब्रेक मिलने में उन्हें कुछ साल लग गए। साल 2005 में रवि दुबे को बाइक का एक विज्ञापन मिला। इस विज्ञापन के लिए उन्हें 10 हजार रुपये मिले थे। इसी साल रवि दुबे को शूजित सरकार की फिल्म में भी रवि दुबे को ब्रेक मिला था।
रवि को एहसास था कि उनके घरवालों ने उनकी पढ़ाई के लिए बहुत पैसे खर्च किए हैं। इसलिए उन्हें जब उनका पहला पे चेक मिला, तो उन्होंने तय किया कि वो घर से पैसे नहीं लेंगे। रवि को पहले विज्ञापन के बाद पैसे जरूर मिले थे, लेकिन उनकी कोई फिक्स इनकम नहीं हो पा रही थी।
रवि के पास खाने के लिए भी नहीं होते थे पैसे
रवि को एहसास था कि उनके घरवालों ने उनकी पढ़ाई के लिए बहुत पैसे खर्च किए हैं। इसलिए उन्हें जब उनका पहला पे चेक मिला, तो उन्होंने तय किया कि वो घर से पैसे नहीं लेंगे। रवि को पहले विज्ञापन के बाद पैसे जरूर मिले थे, लेकिन उनकी कोई फिक्स इनकम नहीं हो पा रही थी। उस वक्त रवि को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। रवि ने बताया कि उन्होंने किसी से मदद नहीं मांगी, लेकिन उनके दोस्त और आसपास के लोग बहुत सपोर्टिव थे। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके दोस्त उनके लिए खाना लेकर आते थे।
2006 में चमकी रवि दुबे की किस्मत
रवि दुबे की किस्मत उस वक्त चमकी जब साल 2006 में उन्हें दिलीप कुमार और सायरा बानो के प्रोडक्शन हाउस के तहत बने सीरियल स्त्री…तेरी कहानी शो में काम मिला। उस शो की शूटिंग दिलीप कुमार के घर पर हुई थी और उस वक्त रवि दुबे को भारतीय सिनेमा के लिजेंड दिलीप कुमार के साथ वक्त बिताने का मौका मिला था। इस सीरियल के बाद रवि दुबे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ये शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था।
दूरदर्शन के इस ब्रेक के बाद रवि दुबे को एक के बाद एक कई टीवी सीरियल्स में जगह रोल मिले और रवि दुबे टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन गए। रवि दुबे कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा रह चुके हैं।
कहां हुई थी सरगुन मेहता से मुलाकात?
रवि दुबे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस सरगुन मेहता से मुलाकात के बाद एक्टर की लाइफ पूरी तरह बदल गई थी। 12/24 करोल बाग सीरियल (साल 2009 की शूटिंग करने के दौरान उनकी मुलाकात सरगुन मेहता से हुई। इस शो में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। ‘नच बलिए 5’ के मंच पर रवि दुबे ने नेशनल टीवी पर सबके सामने घुटनों पर बैठकर सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था।डेटिंग के बाद दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को पारंपरिक तरीके से शादी की थी।
कितनी है रवि दुबे की नेटवर्थ?
साल 2016 में सरगुन मेहता और रवि दुबे ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की। उनकी कंपनी का नाम ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है। इस कंपनी के तहत उन्होंने टीवी सीरियल्स और पंजाबी फिल्में प्रोड्यूस कीं। टीवी और पंजाबी फिल्मों की दुनिया में नाम कमाने के बाद दोनों ने डिजिटल स्ट्रीम पर भी नाम जमाया। उन्होंने ऐसे शो बनाने शुरू किए जो केवल यूट्यूब पर स्ट्रीम होने थे, और उनका यह दांव बहुत सफल रहा। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरगुन और रवि दुबे की साल 2026 में नेटवर्थ 150 करोड़ है। वहीं, रवि दुबे की बात करें तो उनकी अकेले की नेटवर्थ 70 से 80 करोड़ के बीच है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



