Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में 44 साल के रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाने...

रामायण में 44 साल के रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाने पर 48 साल की लारा दत्ता बोलीं- रत्ती भर भी…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/19/1200x900/lrd_1795082555896_mI3l_1795082565147_o7HD_3877f2fa-9516-482f-bafc-30f9135da977_cZIG.jpg

लारा दत्ता ने रामायण फिल्म में रणबीर कपूर के श्रीराम किरदार की मां कैकेयी का किरदार निभाया है। लारा, रणबीर से 4 साल बड़ी हैं और अपने किरदार पर अब जानें लारा ने क्या कहा।

रामायण फिल्म की रिलीज को काफी समय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई काफी शानदार हो रही है। फिल्म के हर एक किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब रामायण में कैकेयी का किरदार निभाने वालीं 48 साल की लारा दत्ता ने 44 साल के रणबीर की मां का किरदार निभाने पर जानें क्या कहा। इसके अलावा लारा ने अपने किरदार को लेकर हुई ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स भी अपनी बात रखी है।

रणबीर की मां बनने पर क्या बोलीं लारा

लाला ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा, ‘100 प्रतिशत बिल्कुल नहीं। मुझे लगता है हम इन सबसे काफी परे हैं। आज बतौर एक्टर, कोई भी ऐसी पुरानी सोच नहीं रखता है। ओह मैं तो फीमेल एक्टर हूं कैसे मैं ये किरदार निभाऊंगी? आज, आप किरदारों को जी रहे हैं। इस तरह के विचारों का रत्ती भर भी नामो-निशान नहीं है।’

कैकेयी किरदार निभाने पर बोलीं लारा

लारा ने आगे कैकेयी किरदार को लेकर कहा, ‘जब आप बड़ी स्कीम को देखते हैं कि दशरथ की 3 रानी थीं। वो सभी अलग-अलग उम्र की थीं और अलग-अलग एरिया से थीं। कैकेयी किरदार को लेकर जो मैंने और नितेश सर ने सबसे पहली चीज की वो ये कि हम बैठे और फिर उस किरदार की हिस्ट्री निकाली-ऐसा पार्ट जिसे आपने ऑनस्क्रीन नहीं देखा। कैकेयी ने वे दो वरदान क्यों मांगे, वो वरदान कहां दिए जाने का वादा किया गया था, वो कौन थी और कहां से आई थीं।’

जब लारा ने निभाया भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री का किरदार

कैकेयी के बारे में बात करते हुए लारा 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेल बॉटम’ में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री का किरदार निभाने पर बात करती हैं। वह बताती हैं कि उस समय भी कैसे आलोचनाओं से बचने के लिए उन्होंने ठीक इसी तरह का तरीका अपनाया था। लारा ने कहा, जब मैंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था बेल बॉटम में इतने प्रतिष्ठित और सदाबहार किरदार को निभाने का मौका लाइफ में एक ही बार मिलता है। आप बेवकूफ होंगे अगर आप ऐसे मौकों को अपने दोनों हाथों से नहीं लेते हैं तो।

लारा को पता चले अपने रूट्स

लारा ने फिर बताया कि कैसे इस किरदार से उन्हें पता चला कि वह भी मोहयाल हैं। लारा ने कहा, ‘मेरे बहन ने एक दिन मुझे कहा। मेरे दिमाग में ये कभी नहीं आया। बतौर दत्ता, मैं उस समुदाय से आती हूं जिसे पंजाबी ब्राह्मण मोहयाल कहा जाता है। वे इकलौते क्षत्रिय ब्राह्मण थे। वे योद्धा ब्राह्मणों की एकमात्र ऐसी नस्ल थी जो उत्तर-पश्चिमी भारत यानी सिंध, पंजाब और उसके आगे के इलाकों से आई थी। मैं एक मोहयाल हूं।’

लारा ने फिर कहा, ‘मेरे अंदर योद्धाओं का खून है। कैकेयी भी ऐसी थी। वह भी कैकेय राज्य से थीं। उन्हें बतौर वॉरियर प्रिंसिस बढ़ा किया। असुरों और देवताओं के युद्ध के दौरान कैकेयी दशरथ की सारथी थीं और उसी समय दशरथ ने उन्हें पहला वरदान देने का वचन दिया था।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN