Home मनोरंजन समाचार राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुपचुप रचाई थी शादी? जर्नलिस्ट...

राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुपचुप रचाई थी शादी? जर्नलिस्ट का हैरान करने वाला दावा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/02/1200x900/urmila_ram_gopal_varma_1785655769722_1785655773654_f3b1a1f2-a534-40a1-ac33-a90814116e10.png

वरिष्ठ जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने उर्मिला मातोंडकर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को लेकर एक हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि राम गोपाल वर्मा और उर्मिला ने गुपचुप शादी रचाई थी। 

साल 1990 में उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा की डेटिंग की अफवाहें उड़ती थीं। अब इन दोनों सितारों को लेकर एक वरिष्ठ जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुपचुप शादी रचाई थी। ज्योति ने कहा कि उन्हें इस बात की खबर एक्टर चिरंजीवी से मिली थी।

जर्नलिस्ट ने उर्मिला और राम गोपाल वर्मा को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में जर्नलिस्ट में कहा कि उन्होंने पहली बार उर्मिला और राम गोपाल वर्मा की शादी की बात एक्टर चिरंजीवी से सुनी थी। उन्होंने कहा कि एक्टर के मुंह से निकली ये बात सुनकर वो हैरान रह गए थे।

एक्टर चिरंजीवी ने दी थी दोनों की शादी की जानकारी

चिरंजिवी के साथ बातचीत को याद करते हुए ज्योति ने बताया, “चिरंजीवी ने मुझसे कहा- ज्योति एक जर्नलिस्ट के तौर पर आप सबके बारे में लिखते हैं, तो फिर आपने राम गोपाल वर्मा और उर्मिला की शादी के बारे में क्यों नहीं लिखा?”

शादी कराने वाले पंडित का जर्नलिस्ट को दिया था नंबर

जर्नलिस्ट के मुताबिक, वो चिरंजीवी की बात सुनकर हैरान थे। उन्होंने चिरंजीवी से पूछा कि क्या उनके पास कोई सबूत है? जर्नलिस्ट ने आगे बताया कि एक्टर ने उनसे कहा कि दोनों की शादी आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में हुई थी। चिरंजीवी ने जर्नलिस्ट को शादी कराने वाले पंडित का नंबर भी दिया था।

जर्नलिस्ट ने उर्मिला और राम गोपाल वर्मा से भी की थी बात

वेंटकेश ने कहा कि कहानी पब्लिश करने से पहले उन्होंने इस जानकारी को उर्मिला से कंफर्म करना जरूरी समझा। उस बातचीत को याद करते हुए जर्नलिस्ट ने बताया कि एक्ट्रेस ने उनसे कहा- आप मेरे बारे में ऐसा कैसे लिख सकते हैं। आप मुझे तब से जानते हैं जबसे मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। जर्नलिस्ट ने राम गोपाल वर्मा से भी इस बारे में सवाल किया था, लेकिन कथिततौर पर फिल्ममेकर ने इस मामले में कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया था।

जर्नलिस्ट ने बताया क्यों टूटा था दोनों का रिश्ता

जर्नलिस्ट ने दोनों के रिश्ते के खत्म होने को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि उर्मिला उनके रिश्ते को कानूनी शादी के जरिए इस रिश्ते को आधिकारिक बनाना चाहती थीं, लेकिन राम गोपाल वर्मा ऐसा नहीं चाहते थे, जिसकी वजह से दोनों लोग अलग हो गए थे। हालांकि, इन दावों पर राम गोपाल वर्मा या फिर एक्ट्रेस उर्मिला ने कभी इन दावों को कंफर्म नहीं किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN