Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राम तेरी गंगा मैली के झरने वाले सीन पर बरसों बाद बोलीं...

राम तेरी गंगा मैली के झरने वाले सीन पर बरसों बाद बोलीं मंदाकिनी; ‘राज कपूर ने उस सीन…’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/ram_teri_ganga_16_09_1789565600606_cpEp_1789565604578_WImC_bde9e3cf-d85a-4758-8ad1-fdbcffaea80d_OyJJ.png

फिल्म राम तेरी गंगा मैली ने रातोंरात मंदाकिनी को स्टार बना दिया था। इस फिल्म में एक ऐसा सीन था जिसे उस वक्ता काफी बोल्ड माना गया था। इस सीन पर सालों तक चर्चा और विवाद हुआ। अब मंदाकिनी ने उस सीन के बारे में बात की है। 

साल 1985 में राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने एक्ट्रेस मंदाकिनी जिनका असल नाम यासमीन जोसेफ है, उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। राम तेरी गंगा मैली मंदाकिनी के करियर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स थे जिसकी चर्चा सालों साल चली। इस फिल्म की कहानी को भी काफी बोल्ड माना जाता है।

सालों तक इस सीन की हुई चर्चा और हुआ विवाद

फिल्म में ऐसा ही एक सीन था मंदाकिनी का सफेद साड़ी पहनकर झरने के नीचे नहाना। उस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद साड़ी में नजर आई थीं। पानी की वजह से उनकी साड़ी सी-थ्रू (पारदर्शी) हो गई थी और उस वजह से इस सीन पर सालों चर्चा और विवाद रहा। अब मंदाकिनी ने खुद उस सीन को लेकर बात की है।

उस सीन के वक्त मंदाकिनी के सामने थे राज कपूर

न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में मंदाकिनी ने अपने इस सीन के बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि उस सीन के वक्त राज कपूर आपके सामने थे? क्या आपको वो सीन करने में झिझक हुई थी? मंदाकिनी ने कहा कि राज कपूर उनके सामने ही थे। उन्हें थोड़ा सा झिझक हुई तो उन्होंने अपनी साड़ी को डबल कर लिया था।

मंदाकिनी बोलीं- नहीं पता कैसे हो गया वो सीन

इसके बाद मंदाकिनी से पूछा गया कि उन्हें पता था कि निपल शॉट आ रहा है? इसपर मंदाकिनी ने कहा कि उन्होंने इतना तो नहीं सोचा था, लेकिन फिर भी उन्होंने साड़ी को डबल कर लिया था। मंदाकिनी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कैसे, बस वो हो गया था।

मंदाकिनी की वो सीन करने का नहीं कोई मलाल

मंदाकिनी ने कहा वो सीन उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उस सीन का कभी बुरा नहीं लगा, न उनके पेरेंट्स ने कभी उस सीन पर आपत्ति जताई क्योंकि राज कपूर ने उस सीन को बहुत शुद्धता से दिखाया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उस सीन में कहीं भी अश्लीलता या गंदी फीलिंग नहीं आई।

16 साल की उम्र में शूट किया था वो सीन

इस बातचीत के दौरान मंदाकिनी ने ये भी बताया कि जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी उस वक्त वो 16 साल की थीं। फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते वो 17 साल की हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि विशाल भारद्वाज के पिता राम भारद्वाज के कहने पर ही उनके पेरेंट्स उन्हें मुंबई लेकर गए थे। मुंबई आकर मंदाकिनी के पेरेंट्स ने राज कपूर से मुलाकात की थी। राज कपूर ने राम तेरी गंगा मैली के लिए मंदाकिनी का स्क्रीन टेस्ट लिया था। स्क्रीन टेस्ट के बाद मंदाकिनी का सिलेक्शन हुआ था।

राम तेरी गंगा मैली का प्लॉट

राम तेरी गंगा मैली की बात करें तो ये फिल्म उस वक्त के हिसाब से काफी बोल्ड कहानी थी। फिल्म अपनी कहानी और दृश्यों की वजह से विवादों में रही थीं। फिल्म में मंदाकिनी के साथ राज कपूर के स्वर्गीय बेटे राजीव कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी गंगा (मंदाकिनी) और नरेन (राजीव) के इर्द-गिर्द घूमती है। नरेन और गंगा शादी कर लेते है, लेकिन शादी के बाद नरेन गंगा को उसके गांव में ही छोड़कर कोलकाता चला जाता है। गंगा गर्भवती हो जाती है। अपने बेटे को बेहतर कल देने के लिए गंगा कोलकाता नरेन को ढूंढने जाती है, लेकिन वहां उसका शोषण होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN