Home rss world hindi राष्ट्रपति के खिलाफ एकजुट हो गए सभी चैनल्स, दर्ज कराया मुकदमा; कवरेज...

राष्ट्रपति के खिलाफ एकजुट हो गए सभी चैनल्स, दर्ज कराया मुकदमा; कवरेज का भी बहिष्कार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी समाचार संस्थानों सीएनएन, एमएस नाऊ और पोलिटिको ने वीकेंड में वाइट हाउस से कवरेज पर रोक लगाए जाने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया।

अमेरिकी समाचार संस्थानों सीएनएन, एमएस नाऊ और पोलिटिको ने वीकेंड में वाइट हाउस से कवरेज पर रोक लगाए जाने के बाद सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया। इन संस्थानों ने आरोप लगाया कि चुनिंदा तरीके से यह प्रतिबंध लगाया जाना कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार को प्रतिबंध की घोषणा के बाद सप्ताहांत में राष्ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस ने इन संस्थानों के कवरेज पर रोक लगा दी। ट्रंप लंबे समय से उन पत्रकारों की समाचार कवरेज पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे वह असहमत हैं।

यह अमेरिकी संविधान में प्रथम संशोधन से जुड़े अधिकारों की एक परीक्षा भी है, जहां संविधान सरकार को प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने से रोकता है। इन समाचार संस्थानों ने अपनी याचिका में कहा कि संविधान राष्ट्रपति या किसी अन्य सरकारी अधिकारी को यह अधिकार नहीं देता कि वह केवल खबरों की सामग्री पसंद नहीं आने के आधार पर बिना किसी सूचना या प्रक्रिया का पालन किए प्रेस के प्रथम संशोधन से जुड़े अधिकारों, स्वतंत्रता और संपत्ति संबंधी हितों से वंचित कर दे।

संवाददाताओं के प्रवेश बैज शनिवार को निष्क्रिय किए जाने के बाद तीनों समाचार संस्थानों ने अपने संवाददाताओं को वाइट हाउस में प्रवेश से रोके जाने के दो दिन बाद संयुक्त रूप से मुकदमा दायर किया है। इससे एक दिन पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह इन संस्थानों को प्रतिबंधित कर रहे हैं, क्योंकि उनकी खबरों को वह फेक न्यूज मानते हैं।

प्रतिबंधित टीवी नेटवर्क सोमवार सुबह वाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर एक सड़क से रिपोर्टिंग कर रहे थे। सोमवार को ही सीएनएन को उन पूल ड्यूटी से भी हटा दिया गया, जिन्हें प्रमुख समाचार नेटवर्क आपस में साझा करते हैं। वाइट हाउस ने मुकदमे पर टिप्पणी के अनुरोध का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखा कि वह उस चीज को महत्व देते हैं जिसे वह स्वतंत्र प्रेस कहते हैं।

ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि वाइट हाउस स्वतंत्र प्रेस को निशाना नहीं बना रहा…वह फेक न्यूज पर हमला कर रहा है, जो हमारे अमेरिका में कैंसर की तरह फैल गया है। यह भ्रष्ट, समन्वित और पूरी तरह नियंत्रण से बाहर है। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे अब रोका जाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN