Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/Scam_1781589961735_1781589970767_64215644-5388-4437-b5fb-5414c1574e7b.jpgReality TV Show Scam: टीवी का सबसे बड़ा स्कैम, जब फर्जीवाड़ा करके 1 मिलियन पाउंड (12 करोड़ 68 लाख रुपये) उड़ा ले गया। समय रहते मेकर्स की समझदारी और जांच की वजह से यह पैसा स्कैमर के पास जाने से बचाया जा सका। जानिए कैसे किया गया था यह घपला?
अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ असल में Who will be the millionaire का भारतीय अडॉप्शन है यह तो आपको पता ही होगा। लेकिन क्या आपको यह पता है कि इसी शो में दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो स्कैम भी हुआ था। जी हां, बात साल 2001 की है जब ‘हू विल बी द मिलिनियर’ में एक ऐसा कंटेस्टेंट आया, जिसका IQ और जनरल नॉलेज बहुत अच्छा नहीं होने के बावजूद यह करोड़ों रुपये जीत गया। दिलचस्प बात यह थी कि यह कंटेस्टेंट हर बार पहले गलत जवाब गेस करता, लेकिन फिर लॉक करने से ठीक पहले तुक्के से सही जवाब लॉक कर देता।
पहले लगा कि किस्मत से जीत रहा है
देखने वालों को ऐसा लगता जैसे यह कंटेस्टेंट हर बार किस्मत से खेल जीतता जा रहा है। यह कंटेस्टेंट था चार्ल्स इनग्रम। चार्ल्स एक ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर था, जो इस रियलिटी शो पर अपने ज्ञान के दम पर प्राइज मनी जीतने आए थे। वह शो जिसमें सिर्फ ज्ञान के दम पर ही आप विजेता बन सकते हैं, इसमें चार्ल्स किस्मत के दम पर 1 मिलियन पाउंड जीत गया। लेकिन यह प्राइज मनी चार्ल्स को कभी दिए ही नहीं गए। ऐसा इसलिए क्योंकि समय रहते मेकर्स ने यह बात पता लगा ली थी, कि चार्ल्स ज्ञान या किस्मत से नहीं बल्कि फर्जीवाड़े से जीता है।
मेकर्स ने समय रहते पकड़ी चालाकी
दरअसल मेकर्स ने जब यह फुटेज चेक की तो उन्हें पता चला कि चार्ल्स के खेल की शुरुआत बहुत ही खराब थी। वह शुरुआती कुछ ही सवालों के दौरान अपनी 2 लाइफलाइन्स गंवा देते हैं। लेकिन फिर अचानक खेल में चीजें बदलने लगती हैं। मेकर्स ने चार्ल्स के खेल की फुटेज बार-बार रीवाइंड करके देखी और उन्हें समझ में आया कि ऑडियंस में बैठी एक लड़की कुछ अजीब बिहेव कर रही थी। इस लड़की ने चार्ल्स के गेम के दौरान कुल मिलाकर 192 बार खांसा था। यह खांसी ही चार्ल्स के जीतने की वजह थी। कैसे? चलिए जानते हैं।
कैसे सही जवाब दे पा रहा था चार्ल्स?
होता यह था कि चार्ल्स हर बार स्क्रीन पर आने वाले सवाल को पूरा पढ़ता था। सवाल पूरा होने पर वो सभी विकल्प पढ़ता था और ऐसा दिखाता जैसे उसे सवाल का जवाब समझ में ही नहीं आ रहा है। कई बार तो लगभग गलत जवाब चुनने के ठीक कुछ पल बाद वो चमत्कारिक ढंग से सही जवाब लॉक कर देता था। वह असल में ऑडियंस में बैठी अपनी पत्नी की खांसी की आवाज पर ध्यान देता था। चार्ल्स सवाल पढ़ने के बाद सभी विकल्प पढ़ता था और सही विकल्प पढ़ने के ठीक बाद ऑडियंस में बैठी उनकी पत्नी और एक दोस्त खांस दिया करते थे। चार्ल्स समझ जाते थे कि यही सही जवाब है।
लीगल एक्शन हुआ और मिली सजा
जब 1 मिलियन पाउंड के सवाल के लिए चार्ल्स से पूछा गया कि ऐसा कौन सा अंक होता है जिसके पीछे 100 जीरो होते हैं। चार्ल्स ने कैमरा पर साफ कहा कि उन्हें इसका जवाब नहीं पता है, लेकिन फिर सही विकल्प चुनकर बाजी मार ले गए थे। यह सब कुछ इस खांसी की वजह से हो रहा था। साल 2004 में चार्ल्स, उनके दोस्त और उनकी पत्नी पर लीगल एक्शन लिया गया और एक तरफ जहां उन्हें पैसे नहीं दिए गए वहीं उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी की गई। इस तरह रियलिटी टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम सबके सामने आ गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







