Home rss business hindi रॉकेट बना मिनीरत्न शेयर, 6 महीने में लोगों का पैसा दोगुना, NSE...

रॉकेट बना मिनीरत्न शेयर, 6 महीने में लोगों का पैसा दोगुना, NSE पर है कंपनी का बड़ा दांव

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मिनीरत्न कंपनी आईएफसीआई लिमिटेड के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में अच्छी तेजी आई है। आईएफसीआई लिमिटेड के शेयर सोमवार को BSE में करीब 6 पर्सेंट के उछाल के साथ 107.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 107.45 रुपये के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में आईएफसीआई लिमिटेड के शेयरों में 44 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ (NSE IPO) को लेकर हलचल शुरू होने के बाद से मिनीरत्न कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। NSE के आईपीओ को अब सेबी की मंजूरी मिल गई है।

IFCI ने NSE में कुछ इस तरह लगाया है दांव
बाजार नियामक संस्था सेबी ने शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ड्रॉफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी है। आईपीओ के जरिए NSE करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 14.89 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर सेल (OFS) शामिल है। मिनीरत्न कंपनी आईएफसीआई लिमिटेड (IFCI Limited) की स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) में 50 पर्सेंट से अधिक हिस्सेदारी है। वहीं, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 4 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सेदारी है। IFCI की स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन में नियंत्रण हिस्सेदारी है, इस हिसाब से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में इसका इनडायरेक्ट एक्सपोजर है।

18 सितंबर के करीब खुल सकता है NSE का आईपीओ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को अभी आईपीओ के प्राइस बैंड और इश्यू डेट की घोषणा करना है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में ट्रेडर्स के हवाले से बताया गया है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ (NSE IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 18 सितंबर के करीब खुल सकता है और एक्सचेंज के शेयरों की लिस्टिंग 25 सितंबर के करीब हो सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एनएसई अपने आईपीओ में शेयर का दाम 1800 रुपये के करीब या इससे कुछ ज्यादा रख सकता है।

IFCI के शेयरों में 6 महीने में दोगुना हुआ निवेशकों का पैसा
मिनीरत्न कंपनी आईएफसीआई लिमिटेड (IFCI Limited) के शेयरों ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में इस अवधि में 100 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। यानी, कंपनी के शेयरों ने 6 महीने में ही लोगों का पैसा दोगुना कर दिया है। IFCI लिमिटेड के शेयर 9 मार्च 2026 को 52.02 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 सितंबर 2026 को 107.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 महीने में आईएफसीआई लिमिटेड शेयरों में 65 पर्सेंट के करीब तेजी देखने को मिली है। एक महीने में मिनीरत्न कंपनी के शेयर 44 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 107.45 रुपये है। वहीं, IFCI लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 46.20 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN