Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रोमांच से भर देगी कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म! जानिए क्या होगी...

रोमांच से भर देगी कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म! जानिए क्या होगी ‘लड़ाकू’ की कहानी और थीम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/04/1200x900/Kartik_A_1793806847540_wmww_1793806852777_b5lB_1879b896-19ba-4bc7-8339-ddad9b6a363e_xtgl.jpg

कार्तिक आर्यन की इस साल कोई फिल्म नहीं आई है, लेकिन अपने फैंस की सारी शिकायतें वह अगली साल पूरी करते नजर आ सकते हैं।

खबर थी कि दर्शकों को साल 2026 में शायद कार्तिक आर्यन की कोई फिल्म ना मिले। इसी बीच उनकी एक नई फिल्म का अनाउंसमेंट किया जा चुका है, जिसकी कमान कबीर सिंह के हाथों में होगी। ‘चंदू चैंपियन’ की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन और नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर कबीर खान एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इसी फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई शुरुआत कर रहे हैं। जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है तो यह 2027 में ऑडियंस को थिएटर्स में देखने को मिलेगी।

क्या होगा फिल्म का नाम और कहानी?

कार्तिक आर्यन के प्रोडक्शन हाउस ‘डोपामाइन स्टूडियोज’ की इस पहली फिल्म का नाम ‘लड़ाकू’ होगा। ‘एक था टाइगर’, ’83’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘चंदू चैंपियन’ जैसी फिल्में बना चुके कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही यह एक काफी इमोशनल और मोटिवेशनल मूवी होगी। कहानी और अन्य डिटेल्स अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन गॉसिप गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक फिल्म की कहानी में कार्तिक आर्यन एक किकबॉक्सिंग कोच के किरदार में नजर आ सकते हैं।

कार्तिक आर्यन ने शुरू कर दी ट्रेनिंग!

एक ऐसा कोच जो कश्मीर के एक युवा होनहार खिलाड़ी को ट्रेन करते हैं। यह कहानी असल जिंदगी की चैंपियन एथलीट तजामुल इस्लाम से प्रेरित बताई जा रही है। यह एक स्पोर्ट्स एडवेंचर ड्रामा फिल्म होगी। यह ‘बजरंगी भाईजान’ और ’83’ जैसी कबीर खान की फिल्मों की तरह ही एक बहुत मोटिवेशनल और इमोशनल मूवी होगी, जो दर्शकों के दिलों को छू लेगी। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह फिजिकल ट्रेनिंग और किकबॉक्सिंग सीख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और कश्मीर के अलावा कई ग्लोबल लोकेशंस पर की जा रही है।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

बता दें कि कार्तिक आर्यन की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उनकी पिछली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ थी। इससे पहले ‘भूल भुलैया 3’ और ‘चंदू चैंपियन’ जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं। बात करें कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की तो उनकी फिल्म ‘नागजिला’ को अनाउंस हुए काफी वक्त हो चुका है और इसका पोस्टर भी जारी किया गया था। लेकिन उसके बार कोई अपडेट नहीं आया। अब इसके साल 2027 में रिलीज होने की खबर है। इसके अलावा ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘भूल भुलैया 4’ भी कतार में है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN