Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का मिलेगा परफेक्ट डोज! नेटफ्लिक्स पर देख डालें...

रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी का मिलेगा परफेक्ट डोज! नेटफ्लिक्स पर देख डालें ये 10 फिल्में और सीरीज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/netflix_16_10_1792136681882_qGcC_1792136702803_60Kq_45b2ff06-6ff4-43ca-b8ea-96c8c7692e5a_daFh.png

OTT Watchlist: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्में और सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं। इन फिल्मों और सीरीज को आप इस वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं। 

अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छी फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई 10 ऐसी फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं जो आप इस वीकेंड पर एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी फिल्में और सीरीज से लेकर एक्शन और रोमांटिक कंटेंट शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

1. लीस्ट एलिजिबल बैचलर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की 8.2 आईएमडीबी रेटिंग है। सीरीज की कहानी एक ऐसे बैचलर के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने लिए एक दुल्हन ढूंढ रहा है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। इस कोशिश में वो हैदराबाद चला जाता है और ऑफिस में उसे प्यार हो जाता है।

2. बिलो

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये सीरीज 8 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी एक छोटे शहर की कहानी है जहां एक खतरनाक समुद्री जीव का आतंक मच जाता है।

3. ईवल डेड बर्न

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हॉरर फिल्म है जो 16 अक्टूबर को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने पति की मौत के बाद अपनी बेटी के साथ अपने ससुरालवालों के पास जाकर रहती है। वहां, उसके सामने कुछ खतरनाक राज खुलते हैं।

4. फुकरे रिटर्न्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक कॉमेडी फिल्म है जो साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। फुकरे रिटर्न्स में एक बार फिर चूचा, जफर, लाली और हनी का सामना भोली पंजाबन से होता है।

5. हाउसफुल

फिल्म/सीरीज के बारे में: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है। फिल्म की कहानी आरुष के इर्द-गिर्द घूमती है। आरुष जहां भी जाता है, पनौती साबित हो जाता है। आरुष की पनौती ही दर्शकों को हंसाती है।

6. तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

फिल्म/सीरीज के बारे में: साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कंगना रनौत फिल्म में लीड रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

7. रिपोर्टिंग लाइव

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी रिपोर्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो शहर में चल रहे गैर-कानूनी बालू खनन की जड़ तक जाती है।

8. मंदाडी

फिल्म/सीरीज के बारे में: मंदाडी एक तमिल भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। फिल्म की कहानी मछली पकड़ने वाली नाव के कैप्टन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी त्योहार के दौरान होने वाली एक नाव की रेस की कहानी को दिखाती है।

9. हम दिल दे चुके सनम

फिल्म/सीरीज के बारे में: साल 1999 में रिलीज हुई सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

10. मोधा राथरी

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी दो ऐसे अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी शादी तय हो जाती है। लेकिन शादी वाले दिन ही दोनों भाग जाते हैं जिससे उन दोनों परिवारों के बीच हंगामा मच जाता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN