Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/aej_1781636980106_1781636997131_8d8b7c27-3e16-4293-8f2e-7fae01f6a6d2.jpgआमिर खान की फिल्म लगान में काम कर चुके अमीन हाजी ने अब सालों बाद बताया कि कैसे लगान फिल्म ने उन्हें बर्बाद कर किया था। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है।
आमिर खान की फिल्म लगान साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी जिसे आज तक काफी पसंद किया जाता है। अब फिल्म को 25 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर सभी फिल्म की पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं। यह फिल्म सबके लिए खास है, लेकिन अमीन हाजी का एक्सपीरियंस काफी अलग था। उनका मानना है कि इस फिल्म ने उनको बर्बाद किया है।
लगान ने मुझे बर्बाद किया
फिल्म में अमीन का रोल बागा का था जो बोल नहीं सकता था। उन्होंने पीटीआई से बात करेत हुए कहा, ‘सच्चाई यह है, लगान ने मुझे बर्बाद किया है। उन्होंने आगे अपनी सिचुएशन को एक शायरी के साथ बताते हुए कहा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले…बहुत निकले मेरे अरमान, लेकिन फिर कम निकले।’
इसके बाद नहीं किया काफी समय तक काम
अमीन ने कहा, ‘एक बार लगान बन गई। मैं एक्ट नहीं करना चाहता था। मुझे ऑफर मिल रहे थे, लेकिन जो स्क्रिप्ट मुझे मिल रही थी और ना ही मेरा जो किरदार था वो लगान के पास तक पहुंच रहा था। एक पॉइंट के बाद आशुतोष और मेरी पत्नी ने मुझे पूछा कि तो अब तुम क्या करोगे? मैंने कहा, आप बताओ क्योंकि मैं यह नहीं करना चाहता।’
अमीन ने आगे कहा, ‘मैंने जो रिस्पेक्ट कमाई थी मैं उसे खोना नहीं चाहता था। प्लस मैं इतना अच्छा एक्टर नहीं था। मैंने अच्छी परफॉर्मेंस देने की कोशिश की और इसके लिए मैं लगान की स्क्रिप्ट, डायरेक्टर और टीम को थैंक्यू कहना चाहूंगा। इन सबने मेरी मदद की।’
ऐसे शुरू हुई राइटर वाली जर्नी
आशुतोष ने फिर उनसे पूछा कि क्या वह उनके साथ फिल्म लिखेंगे जो शाहरुख खान की स्वदेश थी। उन्होंने पूछा कि आप मेरे साथ देश लिखोगे?
अमीन ने कहा, ‘उस वक्त तक फिल्म का नाम देश था। मैंने पूछा आशु, आपके साथ काम करने के लिए हर राइटर आएगा तो आप मुझे क्यों पूछ रहे हो। इस पर उन्होंने कहा कि आप ग्रेट बाउंसिंग बोर्ड हो। आप सच्चे हो और मैंने आपको स्क्रिप्ट भी नरेट की है। आपने मेरे साथ लगान में काम किया है। आप मेरे साथ स्वदेश में को राइटर बन जाओ।’
अमीन ने आगे कहा कि आशुतोष ने बताया कि मेरी पत्नी मुझसे नाराज हैं क्योंकि मैं काम नहीं कर रहा हूं और घर बैठा हूं। वह बोले, ‘अगर तुम्हें परिवार बनाना है तो कुछ करना होगा। आमिर खान प्रोडक्शन ने देश में काम किया। उन्होंने मुझे पैसे दिए। आमिर ने कहा कि ये अच्छा आइडिया है, अमीन अच्छा है और साथ ही अमीन की पत्नी को लो क्योंकि उन्होंने मेरी मदद की थी। तो बस ऐसे ही सब हुआ।’
लगान को बताया अपनी यूनिवर्सिटी
अमीन ने आगे कहा, ‘इसके बाद मैंने ज्यादा एक्टिंग नहीं की। मैं सिर्फ कुछ फिल्में ही की, लेकिन मैं राइटर बन गया लगान और आशुतोष की वजह से। फिर भगवान की कृपा से मैंने अपनी पहली फिल्म कोई जाने ना बनाई। लगान मेरे लिए यूनिवर्सिटी रही है। इसने मुझे सिनेमा के बारे में सिखाया है।’
बता दें कि अमीन, हॉन्टेड 3डी और डेंजरस इश्क में को राइटर थे और इन फिल्मों को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





