Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लांबा लांबा घूंघट..जानिए किस गीतकार ने लिखा था शाहरुख-सलमान की फिल्म करण...

लांबा लांबा घूंघट..जानिए किस गीतकार ने लिखा था शाहरुख-सलमान की फिल्म करण अर्जुन का गाना

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/Screenshot_2026-10-10_194414_1791641665817_zkVI_1791641670302_LQa3_bb3fabf0-8b89-4502-95d1-2898bfc76716_aHEq.png

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म करण अर्जुन के गानों ने अलग छाप छोड़ी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं ‘गुप चुप गुप चुप’ गाना किस गीतकार ने लिखा था? फिल्म के गानों ने अलग छाप छोड़ी थी।

1995 में राकेश रोशन ने शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म का नाम था करण अर्जुन। दो ऐसे भाइयों की कहानी जिनका पुनर्जन्म होता है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने ऑडियंस को खूब प्रभावित किया था। एक्टर्स की परफॉरमेंस कहानी ने अलग कमाल कर दिया था। लेकिन सबसे ज्यादा छाप इस फिल्म के अनोखे गानों ने छोड़ी थी। इस फिल्म की म्यूजिकल एल्बम में रोमांटिक से लेकर पारिवारिक और लोक गीत शामिल थे। लेकिन क्या आप जानते हैं गाने को लिखने वाला गीतकार कौन था?

फिल्म करण अर्जुन के गाने

फिल्म करण अर्जुन में कुल 6 गाने थे। सलमान, शाहरुख खान और राखी पर फिल्माया गाना ‘ये बंधन तो प्यार का बंधन है’। इसके बाद ‘एक मुंडा मेरी उम्र दा’, ‘भांगड़ा पा ले’, ‘जय मां काली’, ‘गुप चुप गुप चुप लांबा लांबा घूंघट’, शाहरुख और काजोल पर फिल्माया गाना ‘जाती हूं मैं शामिल हैं। उस साल आए ये सभी गाने हिट रहे थे। इन गानों को उदित नारायण, कुमार सानू, अल्का याग्निक, मोहम्मद अजीज , सुदेश भोसले, साधना सरगम और लता मंगेशकर जैसी सिंगर्स ने गाए थे। ये सभी गाने जिन्होंने लिखे थे उनका नाम था इंदीवर।

करण अर्जुन के गाने लिखने वाला गीतकार

इंदीवर कोई आम गीतकार नहीं थे। 50 और 60 के दशक से हिंदी फिल्मों में गीत लिखते आ रहे इस गीतकार ने 90 के दशक में भी अपने कलम का जादू दिखाया था। वो इंदीवर ही थे जिन्होंने ‘छोड़ दे सारी दुनिया किसी के लिए’ जैसा आत्मा छूने वाला गाना लिखा था। इस गाने का असर उस दौर में ऐसा हुआ था कि सुसाइड जैसे मामले कम हो गए थे। इसके अलावा इंदीवर के नाम भाई बहन के रिश्ते पर बना गाना ‘बहना ने भाई की कलाई पर’, फिल्म तोहफा का गाना ‘प्यार का तोहफा तेरा’, ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’, ‘चंदन सा बदन’, ‘तुम मिले दिल खिले’, ‘होंठों से छू लो तुम’ जैसे यादगार गाने लिखे। वो इंदीवर ही थे जिन्होंने लिखा ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’। इन गानों ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ी थी। इंदीवर ने राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन में सलमान और शाहरुख के लिए गाने लिखे। इस फिल्म का म्यूजिक राजेश रोशन ने तैयार किया था।

करण अर्जुन का एक गाना हुआ था खूब मशहूर

फिल्म करण अर्जुन के वैसे तो सभी गाने मशहूर हुए थे, लेकन इस फिल्म में लता मंगेशकर की आवाज में गाया एक गाना ‘एक मुंडा मेरी उम्र दा’ ने अलग छाप छोड़ी। गाने में राजस्थानी रंग, रूप नजर आ रहा था। इस गाने की शूटिंग भी राजस्थान की तपती पहाड़ी पर हुई थी। ममता कुलकर्णी और सलमान खान की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इसके अलावा ‘गुप चुप गुप चुप लांबा लांबा घूंघट’ को भी पहचान मिली। राजस्थानी लोक गीत के साथ बना ये गाना आज भी सुना जाता है। ईला अरुण की आवाज से गाने की शुरुआत होती और फिर अल्का याग्निक की आवाज का जादू कानों में घुल जाता है।

आज भी चलता है इस फिल्म का जादू

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म शानदार कहानी के साथ इसके म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। आज भी एक्टर्स की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में ‘करण अर्जुन’ भी शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN