Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार लालू यादव और परिवार से अलग होने पर तेज प्रताप यादव का...

लालू यादव और परिवार से अलग होने पर तेज प्रताप यादव का छलका दर्द, कहा- भगवान ने यही लिखा है तो…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/nm_1786174269561_1786174289841_f94424c5-5970-40f5-9bc1-044e06846de3.jpg

तेज प्रताप यादव इन दिनों भोजपुरी बवाल शो में नजर आ रहे हैं। शो के शुरुआत से काफी बवाल हो रहा है। लेकिन हाल ही में तेज प्रताप यादव अपने परिवार वालों को याद कर इमोशनल हो गए। 

भोजपुरी बवाल रियलिटी शो काफी चर्चा में बना हुआ है। इसमें न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे हैं, जैसे आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, बल्कि लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी हैं। अब लेटेस्ट वीडियो में तेज प्रताप अपने पिता लालू यादव का जिक्र करते हुए इमोशनल हो गए। जब उनसे पूछा गया कि वह घर से अलग रहते हैं तो इसकी तकलीफ होती है तो तेज ने कहा कि भगवान ने यही लिखा है तो यही होगा।

तेज प्रताप बोले कौन बेटा नहीं चाहता पिता की तरह बने

जियो हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम पर तेज प्रताप और शुभांकर मिश्रा की बातचीत का वीडियो शेयर किया है। इसमें शुभांकर तेज से पूछते हैं कि पिता से आपका रिश्ता बहुत गहरा दिखाई देता है। आपमें लालू यादव की झलक भी दिखती है। इस पर तेज जवाब देते हैं, ‘कौन बेटा नहीं चाहता कि अपने पिता की तरह बने और नाम कमाए। सब चाहते हैं।’

क्या घर से अलग होने पर होती है तकलीफ?

वहीं, जब तेज प्रताप से पूछा गया कि क्या उन्हें घर से अलग रहने पर तकलीफ होती है तो उन्होंने जवाब दिया, ‘भगवान ने यही लिखा है तो यही होगा, विधाता ने जो लिखा, वो होगा, उसमें हम और आप कुछ नहीं कर सकते।’

क्यों परिवार से अलग हुए तेज प्रताप यादव

बता दें कि तेज प्रताप यादव लंबे समय से अपने पिता और पूरे परिवार से अलग रह रहे हैं। दरअसल, लालू यादव ने तेज को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कुछ व्यक्तिगत तस्वीरें सामने आने के बाद परिवार से अलग कर दिया था। पिछले साल मई में हुई इस घटना में तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से निजी संबंधों की तस्वीर शेयर की गई थी, जिससे बवाल मच गया था। हालांकि, बाद में उसे डिलीट कर दिया, लेकिन लालू और पूरे परिवार ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

लालू ने तेज को अलग करते हुए क्या लिखा था

लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि अब पार्टी और परिवार से तेज को दूर किया जाता है। उन्होंने लिखा था कि अब से दोनों में उनकी कोई भी भूमिका नहीं होगी और पार्टी से भी 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इसके बाद तेज प्रताप अलग एक बंगले में रहने लगे। तेज ने बिहार में जनशक्ति जनता दल नामक एक पार्टी भी बनाई और विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली और खुद भी चुनाव हार गए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN