Source :- KHABAR INDIA TV
Stock Market Today 18 November, 2026: बुधवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 0.25 प्रतिशत टूटकर खुला। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल के शेयर बढ़त लेकर खुले। जबकि, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट्स के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
0.25% की गिरावट के साथ खुला निफ्टी 50
हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 155.63 अंकों (0.19%) की गिरावट के साथ 82,376.56 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 64.25 अंकों (0.25%) के नुकसान के साथ 25,323.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था।
सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
टीसीएस के शेयरों ने बड़ी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार
आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की सबसे बड़ी और टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
बुधवार को इन शेयरों ने हरे निशान में की शुरुआत
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एसबीआई के शेयरों ने 0.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.36 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत, एलएंडटी 0.18 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत, एटरनल 0.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.15 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों ने 0.05 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया। इनके अलावा, बुधवार को मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार की शुरुआत की।
नुकसान के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर
वहीं दूसरी ओर, आज बजाज फिनसर्व के शेयर 1.23 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.08 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.76 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.76 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.71 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.69 प्रतिशत, ट्रेंट 0.68 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.59 प्रतिशत, बीईएल 0.58 प्रतिशत, आईटीसी 0.46 प्रतिशत, टाइटन 0.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.34 प्रतिशत, इंडिगो 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.19 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.06 प्रतिशत, रिलायंस 0.04 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
ये भी पढ़ें
SOURCE : KHABAR INDIA TV




