Home - लेदर फिनिश और 7900mAh बैटरी, कल आ रहा पोको का धांसू 5G...

लेदर फिनिश और 7900mAh बैटरी, कल आ रहा पोको का धांसू 5G फोन, यह है खास

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

POCO M8x 5G: दमदार प्रोसेसर और हैवी रैम

कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर से लैस होगा। दावा है कि यह चिपसेट नेक्स्ट जेनरेशन एआई कैपेबिलिटी, तेज रिस्पॉन्स और स्मूद गेमिंग प्रदान करेगा। यह 4nm प्रोसेस पर बना है और यह 43 फीसदी तेजी से ऐप लॉन्च करता है। इस चिपसेट का AnTuTu स्कोर 650K से ज्यादा है। इसमें 6GB LPDDR4x रैम होगा और इसमें 12GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलेगा। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें तगड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें 12,439 sq mm का ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया और 1,924 sq mm की कॉपर फॉइल लेयर होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN