Home मनोरंजन समाचार लॉकअप 2 इवेंट में सलमान खान-संजय दत्त पर पूछा गया ऐसा सवाल,...

लॉकअप 2 इवेंट में सलमान खान-संजय दत्त पर पूछा गया ऐसा सवाल, चिढ़े रितेश देशमुख बोले- आपके…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/riteish_deshmukh_1782192467442_1782192467636_6cf5e8b2-a41a-4219-85d1-fc2c0b5c7260.jpg

रितेश देशमुख इस बार फराह खान के साथ लॉकअप होस्ट करने वाले हैं। मुंबई में 22 जून को शो से जुड़ा एक इवेंट हुआ। इसमें एक जर्नलिस्ट ने रितेश से ऐसा सवाल पूछ दिया कि वे भड़क गए। उनसे पूछा गया था कि क्या वह अपने करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त को लॉकअप में लाना चाहेंगे। इवेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सवाल पर चिढ़ गए रितेश

वायरल क्लिप में रितेश इवेंट में दिख रहे हैं। सामने से एक जर्नलिस्ट उनसे सवाल करता है, ‘जो आपके सबसे करीबी दोस्त हैं सलमान खान, संजय दत्त, इन्हें काफी एक्सपीरियंस है लॉकअप का। क्या आप इन्हें नेटफ्लिक्स के लॉकअप में लाएंगे और सजा क्या देंगे?’ इस पर रितेश बोलते हैं, ‘सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि आपके सवाल का जवाब देकर मैं कोई टिप्पणी देना चाहूंगा।’ इस पर जर्नलिस्ट ने कहा, बहुत ही सिंपल सा सवाल है। इस पर रितेश इरिटेट हो गए और बोले, मुझे जवाब नहीं देना है। इस पर फिर से सवाल आया, क्या आप उन्हें लॉकअप में लाएंगे? रितेश बोले, ‘मैं नहीं लाऊंगा क्योंकि मेरा काम होस्टिंग का है। जो इनमेट्स आते हैं, मुझे नहीं पता होता है, हम सिर्फ होस्ट हैं। जो भी गेस्ट आते हैं लॉकअप में, हम उनसे बात करते हैं।’

इस बार क्या होगा लॉकअप में

लॉकअप का दूसरा सीजन सच या सजा 27 जून 2026 से शुरू हो रहा है। इस बार कंगना रनौत की जगह रितेश देशमुख और फराह खान शो होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो छह हफ्ते चलेगा। इस सीजन में 14 लोग इनमेट्स होंगे। उन्हें एक जेल में रखा जाएगा। बिग बॉस की तरह बाहर की दुनिया से उनका लेना-देना नहीं होगा। उन्हें घर जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी और कुछ कड़े नियम मानने होंगे। जेल के अंदर इनमेट्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा साथ ही अंदर साथियों से होने वाले क्लैशेज से भी निपटना पड़ेगा।

कौन होंगे कंटेस्टेंट

सोमवार को लॉकअप के तीन कंटेस्टेंट के बारे में बताया गया है। पूरी लिस्ट अभी रिवील नहीं हुई है। ये तीन पार्टिसिपेंट्स राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना हैं। बाकी इस बार शो में कौन होगा, इस पर सिर्फ गेस वर्क चल रहा है। चर्चा है कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृषा कपिला भी शो में आ सकते हैं। हालांकि उनकी या चैनल की तरफ से कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है। एकता का कहना है क इस बार शो का फॉर्मैट पहले से अलग होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN