Home - लॉन्च से पहले लीक हुआ OpenAI का सीक्रेट ChatGPT डिवाइस, कीमत और...

लॉन्च से पहले लीक हुआ OpenAI का सीक्रेट ChatGPT डिवाइस, कीमत और डिजाइन ने खींचा सबका ध्यान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OpenAI के पहले ChatGPT AI डिवाइस की लॉन्च से पहले डिजाइन, कीमत और फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। यह स्क्रीनलेस AI डिवाइस होगा, डिवाइस स्मार्ट स्पीकर या स्मार्टफोन जैसा नहीं होगा, बल्कि AI-सेंटर एक नया प्रोडक्ट होगा।

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI जल्द ही अपना पहला AI हार्डवेयर डिवाइस लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस सीक्रेट प्रोडक्ट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। यह डिवाइस पारंपरिक स्मार्टफोन या टैबलेट जैसा नहीं होगा, बल्कि AI को रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करने का बिल्कुल नया तरीका पेश करेगा। OpenAI इस प्रोजेक्ट पर Apple के पूर्व चीफ डिजाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) के साथ काम कर रही है। इसकी कीमत 300 डॉलर (28,549 रुपए) से अधिक हो सकती है।

ऐसा होगा नया ChatGPT डिवाइस

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डिवाइस आकार में हॉकी पक (Hockey Puck) जितना छोटा हो सकता है। इसका डिजाइन डोनट जैसा बताया जा रहा है और इसमें डिस्प्ले नहीं होगी। यूजर्स इससे मुख्य रूप से वॉयस के जरिए बातचीत करेंगे। इसमें कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर और कई सेंसर दिए जा सकते हैं, जो आसपास के माहौल को समझकर बेहतर AI अनुभव देने में मदद करेंगे।

इतनी हो सकती है कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार OpenAI के इस AI डिवाइस की शुरुआती कीमत 300 डॉलर से ज्यादा हो सकती है। भारतीय रुपये में यह लगभग 25,000 से 30,000 के बीच बैठ सकती है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

स्क्रीन नहीं होगी, फिर भी होगा स्मार्ट

सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह डिवाइस स्क्रीनलेस हो सकता है। यानी इसमें मोबाइल या टैबलेट की तरह डिस्प्ले नहीं मिलेगी। इसकी जगह पूरा फोकस AI बेस्ड वॉयस इंटरैक्शन पर होगा। माना जा रहा है कि यह ChatGPT Voice Mode से भी ज्यादा नेचुरल बातचीत करेगा और यूजर की आदतों को समय के साथ समझकर ज्यादा पर्सनल अनुभव देगा।

AI Companion की तरह करेगा काम

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला गैजेट नहीं होगा। इसमें ऐसे फीचर्स हो सकते हैं, जो यूजर के व्यवहार और आसपास के माहौल को समझकर पहले से सुझाव दें। इसे AI Companion के रूप में बनाया जा रहा है, जो समय के साथ यूजर को बेहतर तरीके से समझ सके। OpenAI ने लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस डिवाइस को पहले पेश कर सकती है और इसकी सेल 2027 के दौरान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN