Home - लॉन्च से पहले Redmi K100 की कीमत लीक, 10,000mAh बैटरी के साथ...

लॉन्च से पहले Redmi K100 की कीमत लीक, 10,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Redmi K100 Launch Price Tipped Online: खबर है कि रेडमी K100 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Redmi K100 जोड़ने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शेयर की है। देखें अपकमिंग फोन की कीमत और खासियत

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Redmi K100 Pro सीरीज को अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं – Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max। अब, ऐसा लगता है कि कंपनी Redmi K100 परिवार में एक और मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इसका नाम Redmi K100 होगा, जो Pro मॉडल से नीचे का स्टैंडर्ड मॉडल होगा। इसके लॉन्च से पहले ही, Redmi K100 की कीमत, खास स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। इस फोन में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट होने की उम्मीद है। साथ ही, थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें एक बेहतर इन-बिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है।

Redmi K100 की शुरुआती कीमत चीन में लगभग 3,500 युआन (करीब 50,000 रुपये) होगी।

इतनी हो सकती है Redmi K100 की कीमत (संभावित)

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो (Weibo) पर एक पोस्ट में, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपमकिंग रेडमी K100 के बारे में कुछ अहम जानकारियां शेयर की हैं। टिप्स्टर का दावा है कि चीन में इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 3,500 युआन (करीब 50,000 रुपये) होगी। उन्होंने यह भी बताया है कि इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा, साथ ही इसमें 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस कॉन्फिगरेशन की कीमत लगभग 3,000 युआन (करीब 43,000 रुपये) होगी।

अतिरिक्त 500 युआन (लगभग 7,000 रुपये) की कीमत कथित तौर पर उन एडिशनल फीचर्स के लिए है जिनके Redmi K100 में मिलने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक बेहतर इन-बिल्ट फैन के साथ आता है, जो फोन को गेमिंग जैसे हैवी कामों के दौरान गर्म होने से बचाएगा। कथित तौर पर फोन पीछे की तरफ एक सेकेंडरी डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी आ सकता है।

Redmi K100 की खासियत (लीक के अनुसार)

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रेडमी K100 में 10,000mAh की बैटरी होगी। इसमें डुअल सिमेट्रिकल स्पीकर सेटअप, एक नई वाइब्रेशन मोटर और सेफ्टी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आएगा। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी, जो 165 हर्ट्ज से भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, शाओमी के इस सब-ब्रांड ने अभी तक इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।

चीन में मौजूदा मॉडल की कीमतें

संक्षेप में, Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को 11 अगस्त को चीन में क्रमशः 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 3,999 युआन (लगभग 57,000 रुपये) और 4,499 युआन (लगभग 64,000 रुपये) की शुरुआती कीमतों पर लॉन्च किया गया था। फोन क्रमशः स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 वी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है। प्रो मैक्स मॉडल में 9,070mAh की बैटरी भी है।

Amazon पर मिल रहे इन Redmi फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN