Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘वह मुझमें नाखून गढ़ा देती थी और..’, सैफ ने सुनाया करीना का...

‘वह मुझमें नाखून गढ़ा देती थी और..’, सैफ ने सुनाया करीना का रोमांटिक किस्सा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/03/1200x900/Saif_Karena_1793714260728_5b2S_1793714268405_dhFF_642a1ac7-327c-4ad2-a588-a7253730cf54_kuxW.jpg

सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें किसी ने कह दिया कि करीना को बाइक राइड बहुत पसंद हैं, तो आप उन्हें बाइक राइड पर लेकर क्यों नहीं जाते?

‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘हैवान’ प्रमोट करने के लिए 11 सितंबर वाले एपिसोड में आए थे। इस दौरान महानायक अमिताभ बच्चन की अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ ढेर सारी बातें हुई थीं। हालांकि हमेशा की तरह एडिट के दौरान कुछ क्लिप समय को ध्यान में रखते हुए काट दी गईं। अब हाल ही में मेकर्स ने KBC का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया है, इसमें सैफ अली खान अपने और करीना कपूर खान के साथ में बाइक राइड पर जाने का तजुर्बा बता रहे हैं।

सैफ अली खान ने सुनाया यह किस्सा

वीडियो में सैफ अली खान बताते हैं कि कैसे जब वह पहली बार करीना कपूर के साथ एक बाइक राइड पर गए, तो हर कुछ मिनट में वह चीख पड़तीं और अपने नाखून उनमें धंसा देतीं। बात में सैफ अली खान को धीरे-धीरे समझ में आया कि करीना को बाइक राइड करना बिलकुल पसंद नहीं है। वह उनके साथ बाइक राइड पर सिर्फ इसलिए आई थीं क्योंकि वह भी उनसे प्यार करने लगी थीं और उनके साथ वक्त बिताना चाहती थीं। कौन बनेगा करोड़पति पर अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान से पूछा- एक चीज और बता रहे हैं हमारे कंप्यूटर जी। करीना के साथ आपकी बाइक राइड्स।

यूं आया बाइक राइड का आइडिया

इस पर सैफ अली खान ने उनकी और करीना कपूर खान की साथ में शूटिंग का एक किस्सा साझा किया। सैफ अली खान ने बताया, “शुरू-शुरू में, जब करीना और मैं ज्यादा बात नहीं कर रहे थे। बस एक दूसरे के साथ शालीन को-एक्टर्स की तरह पेश आ रहे थे। तब किसी ने मुझसे कहा कि आप उनसे बाइक राइड पर साथ चलने के बारे में क्यों नहीं पूछते? उन्हें मोटरसाइकिलें बहुत पसंद हैं। तब मैंने एक बाइक हायर की थी और लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते हुए और कान में हेडफोन्स लगाए हुए आता था शूटिंग पर।”

नाखून गढ़ा देती थीं करीना कपूर

सैफ अली खान ने बताया, “मैंने पूछा उनसे कि मेरे साथ बाइक राइड पर चलोगी? और उन्होंने जवाब दिया- क्यों नहीं। मुझे बाइक्स पसंद हैं। हम साथ चल पड़े और हर कुछ सेकेंड में… शायद आपने (अक्षय कुमार) शूटिंग के दौरान कभी यह फील किया होगा। वह हर कुछ मिनट में अपने नाखून मुझमें गढ़ा देती थीं और कहतीं ‘रोको-रोको-रोको’।” सैफ अली खान ने बताया कि वह बाइक रोक देते और फिर दोबारा राइड करना शुरू करते। सैफ अली खान ने बताया कि यह कई बार हुआ, जब उन्होंने नाखून गढ़ाकर जोर से चिल्लाया और बार-बार बाइक रोकने को कहा। फिर आखिर में उन्होंने कहा कि मुझे बाइक राइड्स से नफरत है।

जब सैफ को समझ आई असली बात

सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें काफी हैरानी हुई और फिर उन्होंने पूछा- फिर हम इस बाइक पर साथ कर क्या रहे हैं? और फिर उनकी समझ में आया कि शायद करीना भी बस उनके साथ वक्त बिताने की चाह में उनके साथ बाइक पर आई थीं। बावजूद इसके कि उन्हें बाइक पसंद नहीं थीं। मालूम हो कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान की लव मैरिज हुई थी, दोनों ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया और उनकी लव स्टोरी सोशल मीडिया से लेकर न्यूज तक में काफी चर्चा में रही थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN