Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार विजय- रश्मिका की टीम ने साइबर पुलिस में दर्ज की शिकायत, ट्रोल...

विजय- रश्मिका की टीम ने साइबर पुलिस में दर्ज की शिकायत, ट्रोल करने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/Screenshot_2026-10-26_215824_1793032119388_lZOX_1793032123761_jHJu_019b3c49-73c5-472b-b787-e95e799195b7_BsK6.png

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण के गानों के लिए म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान को ट्रोल किया जा रहा था। अब कंपोजर ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपना काम कर चुके हैं।

फी विद करण एपिसोड के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ रहा था। एपिसोड के बाद कुछ यूजर्स ने विजय को एक रेड फ्लैग हस्बैंड बताया। दोनों के रिश्ते को लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं, मीम्स बनाए जा रहे हैं। ऐसे में रश्मिका और विजय की टीम ने इस ट्रोलिंग के खिलाफ साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज की है। कपल की टीम विरोश की तरफ से शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर एक्टर्स के खिलाफ फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। टीम ने ये शिकायत हैदराबाद साइबर पुलिस में की है।

विजय और रश्मिका की टीम ने साइबर पुलिस में की शिकायत

एक प्रेस रिलीज के मुताबिक विरोश की टीम के एक रिप्रेजेंटेटिव ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर ये शिकायत दर्ज की है। एक्टर्स की तरफ से की गई इस शिकायत में ऑनलाइन कंटेंट के खिलाफ, झूठे दावों और गलत स्क्रीनशॉट के जरिए गलत जानकारी फैलाने की बात कही गई है। शिकायत में गलत जानकारी दे रहे और अपनी मर्यादा को पार कर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। इस शिकायत में पेड कैम्पेन की तरफ भी इशारा किया गया है। मतलब पैसे देकर एक्टर्स के खिलाफ लिखा और बोला जा रहा है।

विजय और रश्मिका की टीम ने कही ये बात

विरोश की टीम की तरफ से कहा गया है कि वो लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है और वो इसका सम्मान भी करते हैं। लेकिन उनका मानना है कि फ्रीडम ऑफ स्पीच का गलत इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। बिना वेरीफाई की गई खबरों को सच बता कर नहीं फैलाया जाना चाहिए।

रश्मिका ने 1 साल तक किया था विजय को प्रोपोज

बता दें, पिछले हफ्ते के कॉफी विद करण सीजन 9 के एपिसोड में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहुंचे थे। बातचीत के दौरान रश्मिका ने बताया कि उन्होंने लगातार 1 साल तक विजय को शादी के लिए प्रोपोज किया था। वहीं विजय ने कहा कि 100 प्रोपोजल के बाद शादी तक बात पहुंची। इसके बाद विजय ने रश्मिका के हाथ की अंगूठी दिखाते हुए कहा कि ये उनका स्टाइल है। विजय और रश्मिका के साथ करण जौहर की ये बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि, रश्मिका ने आज ही 6 पेज का पोस्ट शेयर करते हुए विजय और इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी।

विजय देवरकोंडा ने इस पोस्ट के साथ दिया ट्रोल करने वालों को जवाब

वहीं विजय ने रश्मिका के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को खास बताया। उन्होंने रश्मिका के साथ का एक क्यूट वीडियो शेयर किया। एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे प्यारी दोस्त, मेरी पत्नी, मेरी जीवन साथी। मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक, जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना है। जो लोग परेशान हो रहे हैं, उन्हें बता दूं कि हम दोनों बहुत खुश हैं।’

उन्होंने आगे लिखा, मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं। अगर पूरी दुनिया एक तरफ हो और हम दोनों दूसरी तरफ, तो ऐसा ही सही। उन सभी लोगों को बहुत सारा प्यार जो प्यार को सेलिब्रेट करते हैं और सादगी से खुशी के साथ जीवन जीते हैं। और अब बिना किसी लिहाज या सम्मान के, बाकी सब लोग भाड़ में जाएं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN