Source :- LIVE HINDUSTAN

Vitamin D Supplements for Daily Use: शरीर में हड्डियों की मजबूती बनाकर रखनी है और चाहते हैं कि मसल्स मजबूत रहें तो विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने से पहले इन 5 फूड्स को खाना शुरू करें। जो आपके विटामिन डी सप्लीमेंट्स की कमी को पूरा करेंगे।

विटामिन डी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये शरीर में हड्डियों को बनाने और टिश्यू को सहारा देने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस का यूज करते हैं। जब शरीर में विटामिन डी कम हो जाता है तो हड्डियों की ग्रोथ रुक जाती है या फिर मुड़ने में दिक्कत होती है। वहीं मसल्स कमजोर, हड्डी में दर्द और ज्वाइंट्स से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है। इन समस्याओं के होने पर डॉक्टर हमेशा विटामिन डी के सप्लीमेंट्स खाने की सलाह देते हैं। जो विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकें। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बोंस मजबूत रहें और शरीर में ज्यादा मात्रा में विटामिन डी कम नहीं हो तो सही समय पर सही फूड्स खाना शुरू कर देना चाहिए। जिससे हर रोज के खाने से विटामिन डी की पूर्ति हो सके। ऐसे में आप इन 5 फूड्स को शामिल करें। जो शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

फैटी फिश विद फिश बोंस

फैटी फिश विटामिन डी का रिच सोर्स है जो नेचुरल है। 100 ग्राम फैटी फिश को खाने पर करीब 400 से 600 ग्राम मिलता है। ये मात्रा डेली विटामिन डी सप्लीमेंट्स की लो डोज के बराबर है। यहीं नहीं इन फिश में ओमेगा 3 फैट्स होता है जो हड्डियों की मजबूती को सपोर्ट करता है और इंफ्लेमेशन कम करता है।

एग योक

एग योक में वो विटामिन डी होता है जिसे बॉडी तेजी से अब्जॉर्ब करती है। एक पूरे अंडे में 40-50 आईयू मिलता है। यहीं नहीं अगर मुर्गियां डायरेक्ट सनलाइट में रहती है तो उनके अंडों में ये मात्रा और बढ़ जाती है। एग योक हेल्दी फैट है जो विटामिन डी को तेजी से अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। अगर आप एग योक को छोड़ देते हैं जो जरूरी न्यूट्रिशन को मिस कर देते हैं। एग योक खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है बिना किसी फोर्टिफाइड या प्रोसेस्ड फूड के खाए बगैर।

धूप में सुखाए मशरूम

धूप में रखे मशरूम विटामिन डी 2 प्रोड्यूस करते हैं। ये ठीक उसी तरह से काम करते हैं जैसे इंसान की स्किन धूप में जाने पर शरीर में विटामिन डी बनाती है। हालांकि ये विटामिन डी2 डी 3 की तुलना में कम असरदार होता है लेकिन ये कैल्शियम और इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। और इसलिए खास है क्योंकि वेजिटेरियन डाइट के लिए विटामिन डी का प्लांट बेस्ड सोर्स है।

फोर्टिफाइ़ड मिल्क और दूध

फोर्टिफाइड दूध और दही में 100-120 आई प्रति कप होते हैं। कैल्शियम और विटामिन डी मिलकर बोंस में मिनरल्स को अब्जॉर्ब करते हैं और ये सबसे आसान तरीका है हर रोज विटामिन डी की कमी पूरा करेगा।

कॉड लिवर ऑयल

कॉट लिवर ऑयल फूड और सप्लीमेंट के बीच का है लेकिन ये नेचुरल सोर्स है। एक चम्मच कॉड लिवर ऑयल में 400 आईयू विटामिन डी होता है। साथ ही विटामिन ए और ओमेगा 3 फैट्स भी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN