Home rss sports hindi विराट कोहली के पास तीसरे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका,...

विराट कोहली के पास तीसरे वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले प्लेयर

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें टीम इंडिया 2-0 से आगे है। सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार (10 नवंबर) को हैमिल्टन में खेला जाएगा, जिसे जीतकर भारत सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगा। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी। ऑकलैंड में खेल गए पहले मैच में उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वेलिंगटन के दूसरे मैच में वे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब कोहली हैमिल्टन में होने वाले इस तीसरे मुकाबले में फिर से एक बड़ी पारी खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन पूरे कर सकते हैं विराट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच में 22 रन और बना लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 मैचों में 56 की शानदार औसत से 1978 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (1971 रन) और तीसरे नंबर पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1750 रन) हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर

  • 1978 – विराट कोहली (भारत)
  • 1971 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • 1750 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
  • 1568 – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
  • 1519 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

विराट ने पिछले मैच में तोड़ा था पोंटिंग का रिकॉर्ड

पिछले मैच में विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। ऑकलैंड और वेलिंगटन की पिचों पर तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिल रही थी, जिसके आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज भी असहज दिखे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में तो कोहली ने संभलकर खेलते हुए शानदार पारी खेली और परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढाल लिया। लेकिन तीन दिन बाद वेलिंगटन के दूसरे मैच में हालात बिल्कुल अलग और मुश्किल थे। विराट कोहली अब तीसरे वनडे में एक बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान टीम में सिलेक्शन पर उठे सवाल, तो बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान, बोले- टीम चुनना मेरे हाथ में नहीं

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए सेलेक्टर्स का बड़ा फैसला, 68 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को किया जाएगा ड्रॉप

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV