Source :- BBC INDIA
इमेज स्रोत, Juan BARRETO / AFP via Getty Images
पढ़ने का समय: 2 मिनट
वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो बड़े भूकंप आए. पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जबकि दूसरा 7.5 तीव्रता का था.
इस भूकंप में इमारतें ढह गई हैं और लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं. गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने लोगों से अपने घर खाली करने की अपील की है.
इसमें भारी जनहानि और बड़े नुक़सान की आशंका है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, मृतकों की संख्या 10 हज़ार से अधिक होने की आशंका है.
भूकंप आने के समय वेनेज़ुएला में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जा रहा था, इसलिए कई लोग अपने घरों में मौजूद रहे होंगे. भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे आया.
भूकंप का केंद्र कराकास के पश्चिम में स्थित मोंटालबान क्षेत्र में था.
वेनेज़ुएला के कई अन्य राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
वेनेज़ुएला के गृह मंत्री ने सरकारी टेलीविजन से बातचीत में बताया कि देश के कई राज्य भूकंप से प्रभावित हुए हैं.
उन्होंने वीटीवी से फोन पर बात करते हुए कहा, “सभी संकेत बताते हैं कि इसकी तीव्रता सात से काफी अधिक थी.”
उन्होंने कहा, “इसके झटके त्रूजिलो, याराकुई, काराबोबो, अरागुआ, मिरांडा, कराकास और ला गुआइरा में तीव्रता से महसूस किए गए.”
उन्होंने आगे बताया कि राजधानी कराकास में पालोस ग्रांदेस और अल्तामीरा इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं.
कोलंबिया तक महसूस किए गए झटके
इमेज स्रोत, Manaure QUINTERO / AFP via Getty Images
बीबीसी के नॉर्थ अमेरिका संवाददाता विल ग्रांट के मुताबिक़ सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ इमारतों में दरारें आ गई हैं, कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कुछ ढह गई हैं.
वहीं, आफ्टरशॉक्स के डर से हज़ारों निवासी अभी तक अपने अपार्टमेंट में वापस नहीं लौटे हैं.
भूकंप के झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए.
सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का आकलन जारी रहने के कारण, नुकसान की वास्तविक सीमा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
इमेज स्रोत, Juan BARRETO / AFP via Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Manaure QUINTERO / AFP via Getty Images
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
SOURCE : BBC NEWS




