Home rss sports hindi वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने जीता मुकाबला, टूर्नामेंट में की वापसी,...

वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार ने जीता मुकाबला, टूर्नामेंट में की वापसी, 4 विकेट से दर्ज की जीत

2
0

Source :- KHABAR INDIATV

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में बिहार की टीम ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में रेलवे को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत की सबसे खास बात यह रही कि बिहार ने यह मुकाबला अपने युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बिना जीता है। यह इस टूर्नामेंट में बिहार की पहली जीत है। पिछले मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ हार का सामना करने के बाद, वैभव की गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन बिहार के खिलाड़ियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की। पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी की थी।

सूरज कश्यप ने की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में बिहार के कप्तान सूरज कश्यप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित कर दिया। शुरुआत में ही प्रशांत सिंह और सूरज कश्यप की शानदार गेंदबाजी के सामने रेलवे के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टिक नहीं सके और टीम ने महज 19 रन पर अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। रेलवे की तरफ से जयंत लखन ने एक छोर संभाले रखा और 44 गेंदों में 47 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि अंत में जुबैर अली ने 26 रन और रवि सिंह ने 21 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बिहार के लिए सूरज कश्यप और प्रशांत सिंह ने 3-3 विकेट झटके।

आयुष लोहारुका ने ठोका अर्धशतक

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष लोहारुका ने वैभव सूर्यवंशी की कमी महसूस नहीं होने दी। आयुष ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से तूफानी अंदाज में 58 रन ठोक दिए। उन्होंने बिहार को ऐसी तेज शुरुआत दिलाई जिससे रेलवे के गेंदबाज दबाव में आ गए। हालांकि मिडिल ऑर्डर में तरुण कुमार सिंह (20 रन), रघुवेंद्र प्रताप सिंह (18 रन) और अल्तमिश अशरफ (15 रन) के आउट होने से मैच थोड़ा रोमांचक जरूर हुआ, लेकिन कप्तान सूरज कश्यप ने अंत में नाबाद 13 रन और हिमांशु सिंह ने नाबाद 4 रन बनाकर टीम को 18.2 ओवर में जीत दिलाई। इस दौरान बिहार ने 6 विकेट गंवाए। रेलवे की तरफ से मोहम्मद सैफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें

“हम इंसान हैं, मशीन नहीं”- श्रेयस अय्यर ने हेड कोच के खिलाफ दिया बयान, बल्लेबाजों को किया डिफेंड

बड़ी खबर! जय शाह फिर संभालेंगे ICC की कमान, निर्विरोध दूसरी बार चुने गए चेयरमैन

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV