Home rss sports hindi वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की...

वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का हुआ ऐलान

2
0

Source :- KHABAR INDIATV

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम का ऐलान हो गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने 17 खिलाड़ियों वाली इस टीम की कमान युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सौंपी है, जिन्हें पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूरज कश्यप को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट में बिहार का पहला मुकाबला 14 नवंबर को सौराष्ट्र से और दूसरा मुकाबला 16 नवंबर को रेलवे के खिलाफ होगा। यह पहला मौका होगा, जब वैभव बिहार की सीनियर टीम का नेतृत्व करेंगे।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे वैभव सूर्यवंशी

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्हें शुरुआती मैचों में तब खेलने का मौका मिला जब विकेटकीपर ईशान किशन चोटिल हो गए थे। एक मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जहां वे कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन जब उन्होंने दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की, तो उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हालांकि उस मैच में वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। इसके बाद जब ईशान किशन ठीक होकर वापस आए, तो वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था।

14 नवंबर से खेला जाएगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट में बिहार की टीम अपना पहला मैच 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मुकाबला 16 नवंबर को रेलवे के साथ होगा। इस टीम में अनमोल कुमार को विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है। वैसे तो वैभव को पिछले साल बिहार की रणजी टीम का उप-कप्तान बनाया गया था और उन्होंने कुछ मैच खेले भी थे, लेकिन इस सीजन में वे टीम इंडिया का हिस्सा होने की वजह से रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के पहले दो मैचों के लिए बिहार का स्क्वॉड

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका, अल्तिमिश अशरफ, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), मयंक कुमार, रघुवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद, पृथ्वी राज, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह

यह भी पढ़ें

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 134 की स्ट्राइक रेट से बनाए 70 रन, लगाए 11 चौके-छक्के, भारत को मिली जीत

तीसरे अनऑफिशियल मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, दो स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV